दीपिका और रणवीर के सात फेरों की तैयारियां जोरों शोरों से इटली में चल रही हैं। लेक कोमो में स्थित रिजॉर्ट को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है जहां पर दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधेगें। इस शादी में छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा गया है। इन दोनों की शादी दो रीति-रिवाजों से होगी तो वहीं दो रिसेप्शन भी दिए जाएंगे। हालांकि रिसेप्शन की तारीख का खुलासा नहीं हुआ था। वहीं अब सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल हो रहा है जिसे दीपवीर का रिसेप्शन कार्ड बताया जा रहा है।
शादी से पहले दीपवीर का रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल, अंबानी के मुकाबले बहुत ही साधारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कार्ड के मुताबिक दीपिका और रणवीर 28 नवंबर को मुंबई के ग्रैड हयात होटल में रिसेप्शन देंगे। इस कार्ड पर दीपिका के माता-पिता के अलावा रणवीर के माता-पिता का नाम भी लिखा गया है। यानी कि यह कार्ड दोनों परिवार की ओर से है। यह कार्ड काफी सिंपल है। यह कार्ड क्रीम कलर का है जहां पर सुनहरे रंग से लिखा गया है।
खबरों की मानें तो मुंबई से पहले 21 नवंबर को दीपिका अपने होमटाउन बैंगलुरू में रिसेप्शन देंगी। इस रिसेप्शन में दीपिका के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। वहीं मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड का जमावड़ा लगेगा। दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर घोडी़ पर नहीं बल्कि पानी के रास्ते दीपिका से ब्याह रचाने आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह दूल्हा बनकर सी-प्लेन से बारात लेकर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस प्लेन में 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में रणवीर के परिवार के अलावा करीबी लोग इस प्लेन में बैठकर शादी के वेन्यू तक का सफर तय करेंगे। वहीं बाकी मेहमान लग्जरी यॉट में बैठकर आएंगे। कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।
इन दोनों की शादी की तैयारियों की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को न्यूज एंजेसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह तस्वीरें लेक कोमो के विला डेल बालबिनेलो की हैं। जहां पर शादी की तैयारियां हो रही है। हाल ही में इन दोनों की शादी की तैयारियां की एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें सजावट की जा रही थी।
Italy: Visuals from Villa del Balbianello at Lake Como in Lombardy, the venue for the wedding ceremony of Deepika Padukone and Ranveer Singh. Preparations underway. pic.twitter.com/MuuBJXos50