फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलोचनाओं का 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर नहीं पड़ा कोई असर, 3 दिन में कमाई 100 करोड़ के पार

Mon, 12 Nov 2018 10:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan box office collection cross 100 crore
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram

अमिताभ बच्चन और आमिर खान की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन शानदार ओपनिंग कमाई करते हुए 52 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया लेकिन फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने इसकी जमकर आलोचना की। यही नहीं सोशल मीडिया पर फिल्म का मजाक बनाते हुए मीम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

thugs of hindostan box office collection cross 100 crore
thugs of hindostan - फोटो : instagram

कई फिल्म क्रिटिक्स ने स्टोरी और डायरेक्शन को लेकर निगेटिव रिव्यू दिए, हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। जी हां, फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि हैरान कर देने वाला है।

thugs of hindostan box office collection cross 100 crore
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने गुरुवार को 50.75 करोड़, शुक्रवार को 28.25 करोड़, शनिवार को 22.75 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने 101.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan box office collection cross 100 crore
Thugs Of Hindostan - फोटो : Instagram

भले ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हो लेकिन गौर करने वाली बात ये भी है कि हर दिन बीतने के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कमाई आधी रह गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक रविवार को ठग्स ने केवल 16-17 करोड़ ही कमाए।

विज्ञापन
thugs of hindostan box office collection cross 100 crore
Thugs Of Hindostan - फोटो : Instagram

फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed