{"_id":"626fb1cd18fb13583567456f","slug":"anushka-sharma-raps-to-the-tune-of-yes-ka-time-aa-gaya-sonam-kapoor-tells-what-kind-of-mother-she-will-be","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yes Ka Time Aa Gaya: अनुष्का ने रैप करते हुए पूछा हां या न कौन से पैरेंट हैं आप, सोनम कपूर बोलीं- ‘मैं बनूंगी...’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yes Ka Time Aa Gaya: अनुष्का ने रैप करते हुए पूछा हां या न कौन से पैरेंट हैं आप, सोनम कपूर बोलीं- ‘मैं बनूंगी...’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 02 May 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने 34वां जन्मदिन के अगले ही दिन फैंस को एक पोस्ट के जरिए अपना अलग ही अंदाज दिखाया है, जिसमें वह रैप करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने पैरेंट्स से भी एक सवाल किया है कि उन्होंने कितनी बार अपने बच्चों को न कहा है। अनुष्का के इस सवाल का ने बी टाउन में भी हलचल मचा दी है और कई सेलेब्स जवाब भी दे रहे हैं।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बच्ची की मां अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रैप कर रही है। व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और परपल कलर की जैकेट में अनुष्का का ये अंदाज काफी बढ़िया लग रहा है। इस क्लिप में वह डायरेक्टर के कट कहने तक 'यस का टाइम आ गया' रैप कर रही हैं। अनुष्का का यह पोस्ट देखकर हर कोई हैरान है कि ये उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट है या फिर किसी एड का हिस्सा है।
3 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी स्टोरी में अनुष्का ने एक हैशटैग ‘यस का टाइम आ गया’ का इस्तेमाल कर लिखा, "मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि माता-पिता दिन में कितनी बार न कहते हैं? स्क्रीन टाइम से लेकर खाने के विकल्प तक, खिलौनों में केमिकल्स तक... लिस्ट अंतहीन है। क्या आप यस पैरेंट हैं या नो पैरेंट हैं? अब अनुष्का के इस सवाल पर बी टाउन से भी जवाब मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनम कपूर, नताशा, करिशमा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सोनम कपूर, जिन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, ने अनुष्का की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहा कि मुझे लगता है मैं यस वाली मां बनूंगी। हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने कहा कि मैं हैरान हूं कि ‘यस का टाइम आ गया’। अनुष्का हमारे घर में अभी भी बहुत कुछ नहीं ही है। इसके अलावा करिश्मा कपूर ने कहा कि यह मेरे जीवन की भी कहानी है, लेकिन मैं रोज नहीं से ज्यादा हां कहने की कोशिश करती हूं। वहीं, टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने कहा कि वह अभी उस मुकाम पर हैं, जहां न कभी खत्म नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।