फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: पति विराट संग दिवाली मनाने बेंगलुरु पहुंचीं अनुष्का शर्मा? अगले वर्ल्ड कप मैच में रहेंगी मौजूद

Tue, 07 Nov 2023 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Nov 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma reaches Bengaluru to support Virat Kohli and team India in World Cup match on Diwali
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं।  इस समय विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में, क्रिकेटर ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था। पत्नी अनुष्का ने एक खास नोट लिखकर पति विराट को शुभकामनाएं भी दी थी। अब एक बार फिर विराट के अगले मैच में उन्हें सपोर्ट करने के लिए अनुष्का बेंगलुरु पहुंच गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Anushka Sharma reaches Bengaluru to support Virat Kohli and team India in World Cup match on Diwali
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री को बेंगलुरु पहुंचते देखा गया है। वीडियो में अनुष्का का कूल लुक भी काफी वायरल हो रहा है। इस लुक में अनुष्का ने शॉर्ट्स और स्नीकर्स के साथ ओवर साइज शर्ट कैरी किया हुआ है।

Priyanka Chopra: 'मैंने वह काम किया जिसने मुझे एक ठोस आधार दिया', कृष के बाद फिल्में चुनने लगी थीं प्रियंका

Anushka Sharma reaches Bengaluru to support Virat Kohli and team India in World Cup match on Diwali
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का रविवार 12 नवंबर को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में अपने पति विराट कोहली और टीम इंडिया का सपोर्ट करने के लिए शहर में हो सकती हैं। यह मैच दिवाली के उत्सव के साथ जोड़ा जा रहा है। टीम और विराट का हौंसला बढ़ाने के लिए अनुष्का स्टेडियम में मौजूद रहेंगी।

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुईं 'यूटी 69' सहित ये फिल्में, लियो और 12वीं फेल का ऐसा है हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma reaches Bengaluru to support Virat Kohli and team India in World Cup match on Diwali
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले दिनों विराट के 35वें जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में विराट गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। अनुष्का ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी डाला है। उन्होंने लिखा, 'आप जिंदगी के हर पल में बेहतरीन हैं। मैं इस जन्म और इसके बाद भी जिन्दगी के हर पड़ाव में आपसे प्यार करूंगी।'

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुईं 'यूटी 69' सहित ये फिल्में, लियो और 12वीं फेल का ऐसा है हाल

विज्ञापन
Anushka Sharma reaches Bengaluru to support Virat Kohli and team India in World Cup match on Diwali
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खबर समाने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed