सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मां बनने के बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा ने सेट से साझा की तस्वीरें, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 01 Apr 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Anushka sharma returns to work after giving birth to Vamika share photos from set and fans are excited
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बिंदास और बबली गर्ल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर अपने गृहस्थ जीवन का आनंद ले रही थीं। इसी साल अनुष्का के घर उनकी नन्ही परी वामिका ने भी जन्म लिया है। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से ये खुशखबरी साझा की थी। अब लंबे वक्त से फिल्मों से दूर रही अनुष्का ने दोबारा वापसी की है और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है।

Trending Videos
Anushka sharma returns to work after giving birth to Vamika share photos from set and fans are excited
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सेट से एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है जिसमें वो मेकअप वाली कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और पूरी टीम उनके पास है। इतना ही नहीं तस्वीर में दिख रहा है कि अनुष्का फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ रहीं हैं।



View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka sharma returns to work after giving birth to Vamika share photos from set and fans are excited
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/viratkohli.club.2

इसके साथ ही दिख रहा है कि उनकी मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट उनका मेकअप कर रही हैं। अनुष्का की इस तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको वापस देखकर बहुत खुशी हुई'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनुष लव यू बेबी'। वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'अनुष्का कितनी क्यूट लग रही है'। इसके साथ ही बहुत से फैंस ने अनुष्का को काम पर लौटने की बधाई दी।

Anushka sharma returns to work after giving birth to Vamika share photos from set and fans are excited
शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का - फोटो : Instagram

बता दें कि अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। फिल्म को पर्दे पर सफलता नहीं मिली थी और इसके बाद से ही अनुष्का ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं अब अपनी बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का फिर से कमबैक के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Anushka sharma returns to work after giving birth to Vamika share photos from set and fans are excited
सिमी गरेवाल, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अनुष्का का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा था। सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में अनुष्का अपने शादी के प्लान के बारे में बात करते नजर आई थीं। इस दौरान अनुष्का ने कहा था, 'मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे पैदा करना चाहती हूं और ये भी हो सकता है कि शायद शादी के बाद मैं काम ना करुं'। वहीं अब अनुष्का दोबारा काम पर लौट आईं हैं तो उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed