तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों की चर्चा इन दिनों जोरों पर है और ऐसे में कई राजनीतिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए तेजी से प्रयास कर रही हैं। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपनी पार्टी को जीताने के लिए खूब प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच कई बार विवादित बयान भी सुनने को मिल जाते हैं और ऐसे ही साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और राजनेता राधा रवि ने अभिनेत्री नयनतारा को लेकर विवादित बयान दे दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है।
भाजपा नेता राधा रवि ने नयनतारा को लेकर दिया विवादित बयान, गायिका चिन्मई ने जाहिर किया गुस्सा
तमिलनाडु में भाजपा और एआईएडीएमके का गठबंधन है और राधा रवि भाजपा के नेता हैं। अब राधा रवि ने डीएमके के अध्यक्ष उदयनिधि स्टालिन और अभिनेत्री नयनतारा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि, ''कौन हैं यह नयनतारा। क्या वह डीएमके की पब्लिक रिलेशन ऑफिसर हैं? मुझे क्यों बाहर किया गया अगर मैंने उनका जिक्र किया।'
राधा रवि आगे कहते हैं, 'वह मुझे बाहर निकालते उससे पहले ही मैंने अपना इस्तीफा दे दिया था। अगर नयनतारा का उदयनिधि स्टालिन संग रिश्ता है, तो इस पर मैं क्या कर सकता हूं।' राधा रवि के इस बयान पर ना सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे बल्कि गायिका चिन्मई श्रीपदा ने भी गुस्सा जाहिर किया है।
चिन्मई श्रीपदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राधा रवि के वीडियो को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इस आदमी और उसके दुर्व्यवहार से थक गई हूं। यह आदमी खुलेआम अपमानित, छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने वाला है। कोई पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में क्यों रखेगी? डीएमके ए राजा या राधा रवि। वह सभी एक ही तरह के अपमानजनक पुरुष हैं, जिन्हें हमने वोट दिया और शक्तिशाली बनाया।'
Honestly I am sick and tired of this man and his abuse.
This man is openly abusive, a molester, a harasser!! Why would a party hire him as a star campaigner?
DMKs A Raja or Radha Ravi - they’re all the same kinda abusive men that we have voted for and made powerful. https://t.co/4qZ3s87bWD
चिन्मई ने आगे लिखा, 'अगर आप यह पढ़ रहे हैं तो मैं आपसे आग्रह करती हूं कि मुझे अपनी प्रार्थना और शुभकामनाएं भेजें। यह राधा रवि का कोर्ट डे है, जिन्होंने मुझे तमिल इंडस्ट्री में काम करने से बैन कर दिया था। बैन हुई ढाई साल बीत गए हैं, जबकि प्रतिड़ित करने वालों को काम करने के लिए फ्री हैंड दिया गया है। (अपमान करने और मोलेस्ट करने के लिए)।' चिन्मई का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और राधा रवि को यूजर्स खरी खोटी सुना रहे हैं।
If you’re reading this - I am requesting you to send me a prayer / good vibes.
It is another Court day of BJP’s Mr. Radha Ravi banning me from working in the Tamil industry.
It’s been 2.5 years of being banned.
While molesters are given a free hand to work (abuse and molest).🙏
कमेंट
कमेंट X