सनी लियोनी अक्सर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। सनी लियोनी के पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते वो खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सनी लियोनी के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच सनी लियोनी ने एक और पोस्ट साझा की है जिसे देखने के बाद फैंस का हाल बेहाल हो गया है। वहीं फैंस भी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं लेकिन एक फैन ने सनी की इस पोस्ट पर एक मजेदार सवाल पूछा है जिसके बाद यह सुर्खियों में आ गया है।
सनी लियोनी ने इस चीज को हाथ में लिए कराया फोटोशूट, फैन ने पूछा- 'कहां मिलेगा मुझे भी चाहिए'
दरअसल, सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। हमेशा की तरह ही सनी बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रही हैं। लेकिन इस बार वो अपनी खूबसूरती के कारण नहीं बल्कि एक पर्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि सनी ने हाथ में एक पर्स लिया हुआ है जो आकर्षण का केंद्र बन गया है।
सनी का यह पर्स बेहद अलग और खास नजर आ रहा है। इस पर्स पर नोट (रुपये) जैसा प्रिंट है। वहीं सनी ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है जिसकी वजह से पर्स पर सबकी नजर जा टिक रही है। सनी ने लिखा, मनी हनी। फैंस को सनी की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में पूछा डाला कि 'ऐसा पर्स मुझे कहां मिलेगा? मेरी पत्नी को यह पसंद आएगा।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'थोड़ा शेयर करो, शेयरिंग इज केयरिंग।' बस फिर क्या था देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गईं और लोगों ने पर्स के बारे में पूछना शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि सनी लियोनी जल्द ही एक्शन सीरीज ‘अनामिका' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं, फैंस को सनी के एक्शन अवतार का जमकर इंतजार है। सनी लियोन हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला', ‘रंगीला' और ‘वीरमादेवी' में दिखाई देंगी। इसके अलावा सनी स्प्लिट्सविला के 13वें सीजन को रणविजय सिंह के साथ होस्ट कर रही हैं। इससे पहले भी सनी इस शो के छह सीजन होस्ट कर चुकी हैं।
कमेंट
कमेंट X