एक तरफ कोरोना के कारण सभी बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ रही है। तो दूसरी ओर बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। कंगना ने अपनी फिल्म को स्थगित करने से मना कर दिया है। इसको लेकर कंगना ने ट्वीट किया। इसके साथ ही बॉलीवुड पर जमकर बरसी हैं। उन्होंने एक बार फिर से करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर निशाना साधा है।
कंगना रणौत ने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा को बताया बॉलीवुड का ठेकेदार, बोलीं- मैं इंडस्ट्री को बचाने आ रही हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी सामने आई कि कंगना रणौत की फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट नहीं बदलेगी। इस दौरान उन्होंने करण जौहर और आदित्य चौपड़ा बॉलीवुड का ठेकेदार बताया। ट्वीट कर लिखा 'इन्होंने मुझे बॉलीवुड से बाहर फेंकने के लिए सब कुछ किया, गैंग बनाया, हैरासमेंट किया। आज बॉलीवुड के ठेकेदार करण जौहर और आदित्य चोपड़ा छिप रहे हैं। सारे बड़े हीरो छिप रहे हैं, लेकिन कंगना अपनी टीम के साथ बॉलीवुड को बचाने के लिए सौ करोड़ बजट की फिल्म के साथ आ रही है।
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि 'इतिहास सिर्फ सुनहरे अक्षरों में लिख सकता है। वह महिला जो बाहर से आई सौतेली संतान थी वह बॉलीवुड को बचाने वाली थी। अगर ऐसा कुछ हो सकता है तो आप नहीं जानते जिदंगी में क्या हो सकता है। बॉलीवुड की चिल्लर पार्टी याद रखना कभी अपनी मां के खिलाफ गैंग मत बनाना, क्योंकि मां मां होती है।'
फिल्म 'थलाइवी' की बात करें तो ए.एल विजय ने इस फिल्म को बनाया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में 23 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म पिछले साल 26 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था।
They did everything to throw me out of the industry,ganged up, harassed me today Bollywood ke thekedaars Karan Johar and Aadiya Chopra are hiding, all big heroes are hiding but Kangana Ranaut with her team coming with 100cr budget film to save Bollywood (cont) https://t.co/LBU4UcUNRJ
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। फिल्म 'थलाइवी' के अलावा वो 'धाकड़', 'तेजस' समेत अन्य फिल्मों में जल्द नजर आएंगी। बता दें कि हाल ही कंगना रनौत को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म 'पंगा' और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया है। कंगना को इससे पहले तीन बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है।