बॉलीवुड में कई परिवारों का बोलबाला है लेकिन कपूर खानदान की बात ही अलग है। कपूर खानदान को हिंदी सिनेमा का पहला परिवार माना जाता है जिसने सिनेमा को पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाया और आज ये परिवार इतना विशाल है कि सार्वजनिक जीवन के मौजूदा कायदे कानूनों में नहीं समा सकता। चलिए आपको बताते हैं कपूर खानदान के बारे में यानी कपूर खानदान के वंश वृक्ष पूरा विस्तार। इस परिवार का फिल्मों में आने का सिलसिला पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ था।
2 of 11
पृथ्वीराज कपूर रामसरनी मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के मशहूर कपूर खानदान की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई। उन्होंने 1929 में बॉलीवुड में कदम रखा। पृथ्वीराज कपूर रामसरनी मेहरा से शादी की। उनके चार बच्चे हुए, राज कपूर, उर्मिला कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर था।
3 of 11
राज कपूर कृष्णा मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
1946 में राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की जिसके बाद इनके पांच बच्चे हुए। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, रीमा, ऋतू और राजीव कपूर।
4 of 11
शम्मी कपूर-गीता बाली-नीला देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी कपूर ने दो शादियां कीं। अभिनेता की पहली शादी 1955 में अभिनेत्री गीता बाली से हुई। इस शादी से कपल को दो बच्चे हुए। अपनी बेटी के जन्म के लगभग चार साल बाद साल 21 जनवरी को 1965 में गीता का देहांत हो गया। इसके बाद शम्मी कपूर ने 1969 में नीला देवी से शादी कर ली।
5 of 11
रणधीर कपूर-बबीता
- फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर ने एक्ट्रेस बबीता शिवदासानी को अपना हमसफर बनाया। दोनों की दो बेटियां करिश्मा और करीना है। शादी के कई सालों बाद रणधीर के फ्लॉप होने पर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बबीता ने बेटियों के साथ 1988 में रणधीर का घर छोड़ दिया और दोनों अलग रहने लगे।