हिंदी मनोरंजन उद्योग से जुड़े वे लोग खुशनसीब हैं जिन्हें अदाकारा रेखा का फोन आया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेखा जब किसी को अपने से फोन करती हैं तो सिर्फ हालचाल ही नहीं पूछतीं बल्कि कोई न कोई फिल्मी गाना भी जरूर गाकर सुनाती हैं। लेकिन, इस बार हंगाम तब मच गया जब गाना गाने के एक रियलिटी शो में रेखा का मन डांस करने के लिए मचल गया और वह भी जूते पहनकर।
2 of 5
रेखा, षनमुख प्रिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग लोकेशनों पर घूमते हुए इस बार हम पहुंचे टेलीविजन शो इंडियन आइडल 12 के सेट पर। यहां चल रही शूटिंग देख लगा कि इस बार सप्ताहांत पर छोटे परदे पर वाकई धमाल होने वाला है। यहां मौजूद दिखीं अभिनेत्री रेखा। 66 साल की हो चुकीं रेखा की चुस्ती फुर्ती यहां देखने लायक थी। हर उस शख्स को उनका ये एपीसोड देखना ही चाहिए जो बढ़ती उम्र से दुखी है। रेखा यहां बिल्कुल बिंदास दिखीं। और, पूरी मस्ती के मूड में भी दिखीं।
3 of 5
पवनदीप और रेखा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की शूटिंग शुरू हुई तो इसकी एक प्रतिभागी षनमुख प्रिया ने "कैसी पहेली जिंदगानी' गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। उनकी इस प्रस्तुति के बाद सेट पर मौजूद सभी लोगों ने इस युवा कलाकार की प्रतिभा को सराहा और अपनी अपनी जगह पर खड़े होकर उनकी तारीफ की। रेखा ने षनमुख प्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा, “आप एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली गायिका हैं। मुझे आपका गाना गाने का तरीका ये पसंद आया जिसमें आप शब्दों के हिसाब से अपनी आवाज में बदलाव लाती हैं।”
4 of 5
इंडियन आइडल में रेखा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग आगे बढ़ी तो षनमुख प्रिया और उनकी मां का भावुक किस्सा भी स्क्रिप्ट के मुताबिक आगे आया। रेखा को दोनों का रिश्ता बहुत ही मन भाया। वह कहने लगीं, “मैं महसूस कर सकती हूं कि आपका अपनी मां के साथ एक अनोखा बंधन है, क्योंकि वह हमेशा आपके साथ रहती हैं। यह आपकी मां का ही आशीर्वाद है जिसके कारण आप इतनी कम उम्र में बहुत प्रशंसा प्राप्त कर चुकी हैं।”
5 of 5
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
और, फिर इसके बाद शूटिंग में आया वह लम्हा, जिसे देखकर वहां दिन भर मेहनत करने वाले भी अपनी किस्मत पर नाज कर उठे। हुआ यूं कि षनमुख ने रेखा से अपने साथ डांस करने का अनुरोध किया। रेखा बोलीं, "यदि आप गाना गाएंगी तो ही मैं डांस करूंगी और हां मुझे आपके स्नीकर्स बहुत पसंद हैं, क्या आप मुझे डांस करने के लिए अपने स्नीकर्स दे सकती हैं।” और फिर षनमुख और रेखा ने एक साथ स्टेज पर धमाल मचा दिया। जिस गाने पर रेखा ने ये कमाल का डांस किया, उसके बोल थे, ‘एक हो गए हम और तुम, तो उड़ गईं नीदें रे...हम्मा..हम्मा..!’