बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। फरवरी माह में करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया था और इसके बाद अब वो काम पर भी लौट आई हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। आज उनकी फिल्म 'की एंड का' को पांच साल पूरे हो गए। इस पर करीना ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
'की एंड का' के पांच साल पूरे होने पर करीना ने साझा किया पोस्ट, लिखा- मैं फिर भी कहती रहूंगी, चप्पल लाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान ने एक फोटो शेयर की, जिसमें एक्टर अर्जुन कपूर, निर्देशक आर बाल्की और खुद करीना नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक फिल्म जिसे मैंने पूरी तरह एंजॉय किया, एक फिल्म जो कि काफी बोल्ड थी, फिल्म जिसके बाद टिम (तैमूर) को कंसीव किया, फिल्म जिसका सीक्वल बनना चाहिए क्योंकि मैं अर्जुन कपूर और आर बाल्की के साथ फिर से काम करना चाहती हूं। अर्जुन चिंता मत करना, मैं फिर भी कहती रहूंगी, चप्पल लाओ।'
तो वहीं अर्जुन कपूर ने भी फिल्म की पांचवी सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया और लिखा, 'की एंड का' की यादों का एक टुकड़ा!!! सेट को मिस कर रहा हूं और ऑनस्क्रीन की को भी। यह फिल्म मेरे लिए व्यक्तिगत थी, क्योंकि इसे मैंने अपनी मां के लिए चुना था, लेकिन बेबो और बाल्की सर के साथ काम करने के बाद अब यह और भी ज्यादा व्यक्तिगत हो गई है। मुझे लगता है कि हमें इसके सीक्वल की जरूरत है, क्या बोलती हो करीना?' अर्जुन ने भी एक फोटो शेयर की, जिसमें वो मंगलसूत्र पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस करीना और अर्जुन की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही रकुलप्रीत सिंह के साथ फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा अर्जुन कपूर फिल्म 'भूत पुलिस' में भी नजर आने वाले हैं।
एक्ट्रेस करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।