फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा के बाद रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया, धन्यवाद के साथ चाहने वालों को समर्पित किया अवॉर्ड

Thu, 01 Apr 2021 02:26 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 01 Apr 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth said thanks to indian government narendra modi  and prakash javadekar for dadasaheb phalke award
रजनीकांत - फोटो : PTI

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को एलान किया है। दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है। प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल रहे हैं।

rajinikanth said thanks to indian government narendra modi  and prakash javadekar for dadasaheb phalke award
रजनीकांत - फोटो : PTI

इसके बाद साउथ के लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत ने अब ट्वीट कर शुक्रिया अदा किया है। उनकी तरफ से लिखा गया ‘‘भारत सरकार, आदरणीय और प्रिय नरेंद्र मोदी, प्रकाश जावड़ेकर और ज्यूरी को मेरा दिल से धन्यवाद कि मुझे प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसे मैं ईमानदारी से उन सभी को समर्पित करता हूं जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। सर्वशक्तिमान को धन्यवाद: रजनीकांत’

rajinikanth said thanks to indian government narendra modi  and prakash javadekar for dadasaheb phalke award
रजनीकांत - फोटो : PTI

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कई पीढ़ियों में लोकप्रिय। विभिन्न भूमिका निभाने वाले। एक स्थायी व्यक्तित्व... आपके लिए रजनीकांत हो सकता है। यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth said thanks to indian government narendra modi  and prakash javadekar for dadasaheb phalke award
रजनीकांत - फोटो : PTI

बता दें कि रजनीकांत का फिल्मी सफर मुश्किलों से भरा रहा। बचपन में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। रजनीकांत की असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। यही शिवाजी राव आगे चलकर रजनीकांत बने। रजनीकांत पांच साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गई। रजनीकांत के लिए भी घर चलाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने घर चलाने के लिए कुली तक का काम किया।

विज्ञापन
rajinikanth said thanks to indian government narendra modi  and prakash javadekar for dadasaheb phalke award
रजनीकांत - फोटो : PTI

रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बालचंद्र की फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से एंट्री ली थी। इस फिल्म में कमल हासन और श्रीविद्या भी थे। रजनीकांत ने अपने अभिनय की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी। दुर्योधन की भूमिका में रजनीकांत घर-घर में लोकप्रिय हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed