सना खान ने सैयद अनस के साथ शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। सना खान अब अपनी मैरिड लाइफ को भरपूर एंज्वॉय कर रही हैं। हालांकि सना ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी नई नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं जो दर्शकों को काफी पसंद भी आती हैं। इसी बीच सना खान की एक और पोस्ट इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। दरअसल, सना के पति ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है।
सना खान को पति ने दिया सरप्राइज, बुर्ज खलीफा में पिलाई 3200 रुपये की कॉफी
अनस सैयद ने सना को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, अनस ने सना के लिए बुर्ज खलीफा के टॉप पर ब्रेकफास्ट का इंतजाम किया था। इस ब्रेकफास्ट डेट की एक और खासियत थी, वो है गोल्ड प्लेटेड कॉफी जिसकी कीमत लगभग 3200 रुपये है। यही तस्वीरें सना ने सोशल मीडिया से साझा की हैं। सना की ये तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें साफ तौर पर उनकी खुशी झलक रही है। सना किसी फोटो में कॉफी का आनंद लेती दिख रही हैं तो कहीं अपने पति के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। सना ने तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो खाने की टेबल पर रखे सभी व्यंजनों को दिखा रही हैं।
सना ने तस्वीरों के साथ-साथ अनस के लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, जब आपके पति आपको बुर्ज खलीफा के टॉप पर ब्रेकफास्ट का सरप्राइज दें, खास तौर पर गोल्ड प्लेटेड कॉफी। सना की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो कमेंट कर सना को भाग्यशाली बताया है।
गौरतलब है कि सना खान ने 20 नवंबर 2020 को सैयद अनस के साथ शादी की थी। सना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के दो दिन बाद सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको इस बात की जानकारी दी थी। फिल्हाल सना एक होम मेकर हैं, शादी से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
कमेंट
कमेंट X