बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल मल्टीपल माइलोमा नाम की बीमारी का पता चला है। अब अनुपम खेर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।
पत्नी किरण के कैंसर पीड़ित होने पर भावुक हुए अनुपम खेर कहा- वो फाइटर हैं, ताकतवर होकर निकलेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने लिखा- 'यह इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाह ना फैले। मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।
लंबे पोस्ट में अनुपम खेर ने आगे लिखा- 'हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि किरण की देखरेख में बहुत ही बेहतरीन डॉक्टरों की टीम है। वह हमेशा से फाइटर रही है और लड़ती है। किरण खेर जो भी करती है दिल से करती है। उनके दिल में हमेशा प्यार रहता है और यही कारण है कि लोग उनसे इतना प्यार करते हैं।'
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 1, 2021
अनुपम लिखते हैं, 'आप अपनी दुआओं में किरण के लिए अपना प्यार ऐसे ही भेजते रहे। वह ठीक है और रिवकर कर रही है। हम आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हैं।' इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस किरण के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही अनुपम खेर को हिम्मत भी दे रहे हैं।
बता दें, किरण और अनुपम ने 1985 में शादी की थी। अनुपम ने किरण की पहली शादी से हुए बच्चे सिकंदर को अपना नाम दिया। काफी कम लोग ये जानते हैं कि सिकंदर अनुपम के बेटे नहीं हैं। किरण और अनुपम की अपनी कोई औलाद नहीं है। फिलहाल किरण इलाज के बाद ठीक हो रही हैं।