भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है जहां टेस्ट मैच चल रहा है। इस दौरान कप्तान विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद हैं। मैच के दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में स्पॉट की जाती रही हैं। अब उन्होंने खुद विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग शेयर की रोमांटिक फोटो, सोशल मीडिया पर कही दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अनुष्का अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहतीं। वो अक्सर विराट के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम से भी मुलाकात की। ऑस्ट्रेलियन पीएम के साथ मुलाकात करते हुए अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
अब जब अनुष्का सिडनी में हैं तो उन्होंने विराट के साथ एक तस्वीर शेयर की है। अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा कि 'तुम मुझे हमेशा खुश रखते हो।' तस्वीर में अनुष्का और विराट रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं।
You make me such a happy girl 💜 pic.twitter.com/9n6r3AnV2z
इससे पहले अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का पति विराट और टीम इंडिया को चियर करती दिख रही हैं। लाइट पिंक कलर की ड्रेस में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अनुष्का एक तस्वीर में शरमाती हुई भी दिख रही हैं।
अनुष्का पति विराट के साथ शॉपिंग करती भी नजर आईं। विराट एक तस्वीर में हाथ में कैरी बैग लिए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वो मॉल से सामान खरीदते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं।
#ViratKohli & #AnushkaSharma clicked in Sydney Today 📸♥️#Virushka (02/01/19) pic.twitter.com/Nxaa1jT7rf