सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अनुष्का शर्मा ने लंदन से साझा की तस्वीर, बताया विराट पर नहीं लागू होगा ये नियम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 05 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma share photo from london stadium wrote special caption for husband virat
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इन दिनों लंदन में हैं। दरअसल विराट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपने परिवार के साथ लंदन पहुंचे हैं। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की है जिसमें वो साउथैंपटन स्टेडियम के पास खड़ी नजर आ रहीं हैं।ऑफ व्हाइट स्वेटशर्ट और मैचिंग ट्राउजर्स में अनुष्का बेहद ही क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने बेहद ही मजेदार कैप्शन लिखा है। अनुष्का ने लिखा, 'घर पर काम ना लाओ, ये विराट के लिए कुछ दिन लागू नहीं होने वाला है'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा #QuarantuneAttheStadium। बता दें कि विराट और अनुष्का फिलहाल कोरोना नियमों के चलते क्वारंटीन में हैं।



अनुष्का की तस्वीर पर फैंस लुटा रहे प्यार

अनुष्का की इस तस्वीर पर फैंस समेत सेलेब्स के भी कमेंट आ रहे हैं। सबा पटौदी ने कमेंट करते हुए लिखा- सुरक्षित रहो। फोटो में अनुष्का बेहद प्यारी और कूल नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले लंदन जाते हुए विराट और अनुष्का की तस्वीर सामने आई थी। इस दौरान अनुष्का शर्मा अपनी बेटी को सीने से लगाए और मीडिया के कैमरे से बेटी को छुपाते हुए दिखीं थीं। हालांकि इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल लोगों का कहना था कि इतनी छोटी बच्ची के साथ अभी अनुष्का को यात्रा नहीं करना चाहिए।

Trending Videos
Anushka Sharma share photo from london stadium wrote special caption for husband virat
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से फैंस अनुष्का और विराट की बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। वहीं विराट ने पहले ही कहा था कि वो पैपराजी और फैंस से उम्मीद करते हैं कि वो उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखेंगे। ऐसे में जब विराट और अनुष्का बेटी के साथ नजर आए तो वामिका की एक झलक की उम्मीद में सभी कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। हालांकि बहुत साफ तरीके से उनका चेहरा नहीं दिख पाया क्योंकि अनुष्का ने वामिका को खुद से चिपका लिया था। दूसरी तरफ लोग विराट और अनुष्का को ट्रोल करने लगे। लोगों ने अनुष्का के साथ-साथ पैपराजी को भी निशाने पर ले लिया। लोगों का कहना था कि इस तरह तो वामिका का दम घुट रहा होगा। वहीं कुछ लोगों ने कोरोना महामारी के वक्त छोटी सी बच्ची के साथ ट्रैवल करने पर भी अनुष्का को सोशल मीडिया पर सुना दिया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma share photo from london stadium wrote special caption for husband virat
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

हालांकि कुछ यूजर्स ने वामिका का इस तरह मुंह ढंकने पर अनुष्का का समर्थन किया। साथ ही फोटोग्राफर्स पर गुस्सा निकाला जो जबरदस्ती वामिका की तस्वीरें खींच रहे थे और चेहरे पर फ्लैश मार रहे थे।पैपराजी पर गुस्सा निकालते हुए एक यूजर ने लिखा, 'शर्म आनी चाहिए। तुम लोग छोटी सी बच्ची की तस्वीरें क्यों खींच कर वायरल कर रहे हो?

Anushka Sharma share photo from london stadium wrote special caption for husband virat
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani

यूजर ने आगे कहा कि, 'कम से कम माता-पिता के फैसले की इज्जत तो करो, वो नहीं चाहते कि उनकी बेटी की तस्वीरें सामने आएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फ्लैश मार रहे हो, कम से कम यह तो देख लो कि बच्चा सो रहा है। ये हाई इंटेंसिटी वाली लाइट और फ्लैश बच्चों के लिए, इंसानों के लिए बहुत खतरनाक हैं।'

विज्ञापन
Anushka Sharma share photo from london stadium wrote special caption for husband virat
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

गौतलब है कि विराट-अनुष्का 11 जनवरी को माता-पिता बने थे। इसकी खुशी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की थी। इसके साथ ही एक सेशन के दौरान दोनों ने कहा था कि वो बेटी वामिका को तब तक सोशल मीडिया पर नहीं लाएंगे जब तक कि वह खुद इसके बारे में समझने लायक और अपना फैसला लेने लायक नहीं हो जाती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed