फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chakda Xpress: रोजाना 2-3 घंटा क्रिकेट खेलना सीख कर रहीं अनुष्का, कड़ी धूप में बहा रहीं पसीना

Fri, 11 Mar 2022 04:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 11 Mar 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma shared video of her intense cricket practice for Chakda Xpress goes viral on social media
Chakda Xpress - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। लंबे समय के बाद अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहीं हैं। फिल्म के एलान के बाद से ही अनुष्का के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म की घोषणा जनवरी में की गई थी और अब अनुष्का ने इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 

Anushka Sharma shared video of her intense cricket practice for Chakda Xpress goes viral on social media
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर गहन अभ्यास सत्र की एक झलक साझा की है। इस वीडियो में अभिनेत्री क्रिकेट की ट्रेनिंग लेती नजर आ रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए सप्ताह में छह दिन 2-3 घंटे प्रशिक्षण ले रही हैं।

Anushka Sharma shared video of her intense cricket practice for Chakda Xpress goes viral on social media
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

स्ट्रेचिंग, बॉलिंग और बैटिंग की प्रैक्टिस वाला यह वीडियाे साझा करते हुए अभिनेत्री लिखती हैं, “गेट-पसीना-गो! जैसे-जैसे दिन करीब बा रहे हैं, वैसे-वैसे चकदा एक्सप्रेस की तैयारियां कठिन और तीव्र होते जा रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma shared video of her intense cricket practice for Chakda Xpress goes viral on social media
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का प्रसिद्ध भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रहीं हैं। झूलन गोस्वामी महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज एवं दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे तेज गेंदबाज हैं। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे अधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह महिला विश्व कप के इतिहास में संयुक्त रूप से शीर्ष विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बनीं हैं। 2018 में उनके सम्मान में एक भारतीय डाक टिकट भी जारी किया गया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed