फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: बेटी वामिका को पीछे बैठाकर अनुष्का शर्मा ने मालदीव में चलाई साइकिल, शेयर किया खास वीडियो 

Sun, 19 Jun 2022 12:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Jun 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma shared video of maldives cycling with daughter vamika   
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मालदीव से छुट्टियां बिताकर भले ही वापस आ गई हों, लेकिन अभी भी उन्हें वहां की याद सता रही है। अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ खूब एंजॉय किया है। वेकेशन्स ओवर होने के बाद अनुष्का ने घर वापस आकर छुट्टियों में बिताए गए खूबसूरत पलों की यादें साझा करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने मालदीव का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इससे पहले अभिनेत्री ने ऑरेंज रंग की मोनोकनी में भी तस्वीर अपलोड की थी, जो फैंस के बीच खूब वायरल हुई थी। 

anushka sharma shared video of maldives cycling with daughter vamika   
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री को आइलैंड के आसपास साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में वामिका उनके साथ साइकिल पर पीछे बैठी हुई हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने उसे कई वीडियोज के साथ मिलकर बनाया है, जिसमें और भी कई खूबसूरत जगहों को कैद किया गया है। अभिनेत्री ने मालदीव की तस्वीरें शेयर करके फैंस को वहां का वर्चुअल टूर कराया था।


View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

anushka sharma shared video of maldives cycling with daughter vamika   
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Virat Kohli/Anushka Sharma/Instagram

वीडियो में अनुष्का ऑरेंड कलर की ड्रेस और हैट पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे दो प्यारे लोगों के साथ सबसे प्यारी यादें...अब मुझे यहां से वापस ले चलो। वीडियो में वह बेटी अनुष्का के साथ साइकिलिंग का आनंद ले रही हैं। इस वीडियो पर फैंस की भी खूब प्रतिक्रिया आ रही है। एप फैन ने लिखा- वाह कितना मजा आ रहा है...और यह जगह कितनी खूबसूरत है। वहीं दूसरे ने लिखा- खूबसूरत यादें। इसके अलावा बहुत से फैंस ने वामिका और अनुष्का के लिए दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma shared video of maldives cycling with daughter vamika   
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी मालदीव की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ देखा गया था। इस समय अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का नाम 'चकड़ा एक्सप्रेस' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed