भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच जश्न का माहौल है। इसके अलावा कल का दिन विराट कोहली के लिए भी काफी खास रहा। उन्होंने कल अपना 50वां वनडे शतक जड़कर नया रिकॉर्ड कायम किया। विराट कोहली की इस उपलब्धि पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
Anushka Sharma: 'भगवान सबसे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं', विराट की तारीफ में अनुष्का शर्मा ने लिखा पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने बुधवार देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने विराट कोहली को भगवान का बच्चा बताया है। इसके अलावा विराट की तारीफ में उन्होंने और भी कई तारीफें की हैं। अभिनेत्री ने लिखा, 'भगवान सबसे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। तुम्हारे प्यार को पाने के लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। तुम्हे दिन पर दिन और मजबूत बनते हुए देखना और वह सब हासिल करना, जो कुछ तुम चाहते हो, बहुत शानदार है। तुम खुद के और खेल के लिए हमेशा ईमानदार रहे। वास्तव में तुम भगवान के बच्चे हो'।

दूसरी इंस्टा स्टोरी में अनुष्का ने पूरी टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा, 'दिस, गन टीम'। इसके साथ अभिनेत्री ने ब्लू हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुष्का ने सात विकेट लेने और मैन ऑफ द मैच का सम्मान जीतने के लिए मोहम्मद शमी की तारीफ की है। बता दें कि अनुष्का मैच के दौरान विराट कोहली की सबसे बड़ी चीयरलीडर बनती दिखीं। उन्हें स्टैंड्स में कोहली और पूरी भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया।
Atlee Kumar: रजनीकांत के साथ जल्द फिल्म बनाएंगे एटली कुमार, निर्देशक बोले- स्क्रिप्ट तैयार होने की है देरी
विराट कोहली ने जैसे ही शतक जड़ा, अनुष्का के चेहरे पर खुशी तैर गई। उनका उत्साह देखने लायक था। कोहली के इस उपलब्धि तक पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पति को वहीं से कई सारे फ्लाइंग किस भी दिए।
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि, विराट और उनकी तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने 2008 में 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी आने वाली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है।
Nana Patekar: थप्पड़ वाले वायरल वीडियो पर नाना पाटेकर ने दी सफाई, बोले- वह फिल्म का हिस्सा था, गलती से हुआ