फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: महज तीन सेकेंड में अनुष्का ने खींची ऐसी तस्वीर, एक घंटे में 10 लाख लोगों ने की लाइक

Sun, 12 Jun 2022 03:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Jun 2022 03:20 PM IST
सार

Anushka Sharma: अनुष्का पर चढ़ा फोटोग्राफी का शौक, फैंस को बताई हर तस्वीर की कहानी 

 

विज्ञापन
Anushka Sharma shares her photos from maldives vacations with interesting caption
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर शानदार तस्वीरे साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर अनुष्का ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीरें खुद अनुष्का शर्मा ने क्लिक की हैं। इंस्टा स्टोरी और पोस्ट के जरिए अनुष्का ने यह तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालद्वीप में छुट्टियां मना रही हैं। यहीं से उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें वह ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। इन पर काफी दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं।

Anushka Sharma shares her photos from maldives vacations with interesting caption
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मजेदार कैप्शन के साथ साझा की तस्वीरें
अनुष्का ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ऑरेंज मोनोकनी पहने उस पर स्कार्फ और राउंड कैप लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'अपनी फोटो खुद से खींचने का रिजल्ट'। बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ शानदार पल साझा कर रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Anushka Sharma shares her photos from maldives vacations with interesting caption
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों के पीछे की कहानी बताई
अनुष्का शर्मा ने खुद अपनी तस्वीरें साझा करते हुए हर तस्वीर के पीछे की कहानी भी बताई है। अनुष्का ने बताया है कि इन तस्वीरों को क्लिक करने के लिए उन्होंने कैमरे को 3 सेकेंड फ्रेम पर सेट किया। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा पोस्ट के अलावा कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की हैं। 








 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma shares her photos from maldives vacations with interesting caption
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

फैंस ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
बता दें कि अनुष्का शर्मा मालद्वीप वेकेशन से फैंस के साथ लगातार अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं, जो कि काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का का लुक काफी बोल्ड नजर आ रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर 1 घंटे के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस से लेकर सिने सितारे अनुष्का की तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं। हर कोई अनुष्का के अंदाज और लुक की तारीफें कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed