फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर कायम कमल हासन का जादू, दूसरे शनिवार की इतनी कमाई

Sun, 12 Jun 2022 02:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 12 Jun 2022 02:39 PM IST
सार

साउथ सिनेमा का जादू इन दिनों हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते कुछ महीने से लगाताक बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला है। 

विज्ञापन
Vikram box office Collection Day 9 Kamal Haasan starrer film earns 13.5 crore on second saturday
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा का जादू इन दिनों हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते कुछ महीने से लगाताक बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला है। इसी क्रम बीते सप्ताह रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम ने भी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया है। यह फिल्म दुनियाभर में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, हिंदी बेल्ट में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है। इसी बीच विक्रम की दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन हुई कमाई के आंकड़े अब सामने आ चुके हैं।

Vikram box office Collection Day 9 Kamal Haasan starrer film earns 13.5 crore on second saturday
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सामने आए फिल्म के ताजा आंकड़ों की बात करें तो कमल हासन की इस फिल्म ने बीते दिन कुल 13.5 करोड़ की कमाई की है। भाषा के आधार पर फिल्म की कलेक्शन की बात करें तो विक्रम तमिल में 11.97 करोड़, तेलुगू में 1.1 करोड़ और हिंदी में सिर्फ 43 लाख की ही कमाई कर पाई है। शनिवार को हुई कमाई के बाद इस फिल्म ने अब तक देशभर में कुल 165.40 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल दिए हैं। वहीं, दुनियाभर में हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने अब तक कुल 285 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Vikram box office Collection Day 9 Kamal Haasan starrer film earns 13.5 crore on second saturday
vikram - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म के जरिए अभिनेता कमल हासन ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी यह फिल्म तीन जून को पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म में कमल हासन जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए हैं।  उनके फैंस को अभिनेता का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कमल हासन की दमदार वापसी लोगों को पसंद आ रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram box office Collection Day 9 Kamal Haasan starrer film earns 13.5 crore on second saturday
विक्रम की सेक्सेस पार्टी - फोटो : twitter

फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए हाल ही में एक्टर चिरंजीवी ने हैदराबदाद में अपने आवास पर एक सक्सेस पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में सलमान खान, कमल हासन और फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज साथ नजर आए। फिल्म की बात करें तो कमल हासन की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म तेलुगु, हिंदी और मलयालम में डब और रिलीज की गई है। इस फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे कलाकार नजर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed