फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: अनुष्का का फूटा गुस्सा, कोहली के रूम का वीडियो लीक करने वाले को दी चेतावनी, कहा- इस गलती का...

Mon, 31 Oct 2022 02:52 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 31 Oct 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma slams Virat Kohli Fan on Instagram post who posted cricketer hotel room video on social media
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी फैन ने क्रिकेटर के रूम में घुसकर यह हरकत की है। वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस से ऐसा न करने की प्रार्थना की है। वहीं, उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है।

 

Anushka Sharma slams Virat Kohli Fan on Instagram post who posted cricketer hotel room video on social media
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया में गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के जिस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम रुकी हुई है, उसी होटल में जाकर एक फैन ने अपने फोन से विराट कोहली के कमरे का वीडियो बनाया है। इतना ही नहीं, फैन यह वीडियाे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया है। वीडियो के ऊपर लिखा है, 'किंग कोहली का होटल रूम'।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते रिलीज होंगी 23 फिल्में, क्या फोन भूत को टक्कर दे पाएंगी डबल एक्सएल और मिली

Anushka Sharma slams Virat Kohli Fan on Instagram post who posted cricketer hotel room video on social media
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा ने लगाई क्लास
वीडियो के सामने आने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा - ‘मैंने पहले भी ऐसी घटना देखी है, जब फैन बिना कुछ सोचे ऐसी हरकत कर देते हैं। लेकिन यकीन मानिए यह बहुत बुरा है। कुछ लोग, सेलिब्रिटी को देखते हैं और सोचते हैं कि यह तो सेलिब्रिटी हैं, इनको तो ऐसी चीजों से डील करना पड़ेगा। लेकिन, आपको यह बात समझनी होगी कि आप इस गलती का हिस्सा हैं। अगर कोई आपके बेडरूम में घुसकर ऐसा करे तब आप क्या करेंगे? बताइए’।

यह भी पढ़ें: क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनेगा, कौन निभाएगा मुख्य किरदार? ऋषभ शेट्टी ने दिए चौंकाने वाले जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma slams Virat Kohli Fan on Instagram post who posted cricketer hotel room video on social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

डरे विराट कोहली 
विराट कोहली ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'मैं समझता हूं कि फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ियों को देखकर बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है। लेकिन, यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी प्राइवेसी को लेकर डरा दिया है। अगर मैं अपने होटल रूम में भी सेफ नहीं हूं तो बताइए और क्या उम्मीद करूं’।

यह भी पढ़ें: ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली आदिपुरुष की रिलीज डेट? जानें प्रभास की फिल्म का अपडेट

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed