{"_id":"5d3f3a758ebc3e6cb8325505","slug":"anushka-sharma-speaks-up-on-pregnancy-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही खबरों को लेकर बोलीं अनुष्का, डेट हो या शादी, हर कहीं ऐसे सवाल...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही खबरों को लेकर बोलीं अनुष्का, डेट हो या शादी, हर कहीं ऐसे सवाल...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma, Virat Kohli
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं। जीरों, परी, सुई धागा और संजू के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला लिया, जिसके चलते वो इस साल अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। इसके बाद ये अफवाह उड़ने लगी कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। अब इस सवाल पर खुद अनुष्का ने जवाब दिया है।
2 of 5
virat anushka
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू ने अनुष्का शर्मा ने कहा कि ऐसा इसलिए पूछा जाता है क्योंकि लोग लगातार कुछ न कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा- 'एक एक्ट्रेस शादी करती है और जो अगला सवाल उनसे पूछा जाता है वो उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ा होता है या जब डेट कर रहे होते हैं तो ये सवाल होता है कि शादी कब करने वाली हैं।'
3 of 5
anushka sharma
- फोटो : amar ujala
'ये सब बकवास बातें हैं। दूसरों को उनकी जिंदगी जीने देनी चाहिए। क्यों ऐसा माहौल बना दिया जाता है जहां किसी इंसान को जबरदस्ती सफाई देनी पड़ती है। यह बात मुझे सबसे खराब लगती है। क्या मुझे कुछ भी क्लियर करने की जरूरत है? नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anushka Sharma
अनुष्का ने आगे कहा- 'जिस एक्ट्रेस की भी शादी होती है, सबके बारे में कुछ न कुछ कहा जाता है। कोई कुछ भी पहन सकता है फिर वो ढीली ही ड्रेस क्यों न हो, क्योंकि वो एक ट्रेंड भी है। लेकिन वो लोग कहते हैं कि ये प्रेग्नेंट है। आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। बस आप इग्नोर कर सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
हाल ही में अनुष्का अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।