फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेखर कपूर के बारे में जावेद अख्तर के ट्वीट पर भड़कीं सुचित्रा, बोलीं-'हम चिड़ियाघर के बंदर नहीं'

Tue, 30 Jul 2019 12:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 30 Jul 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Shekhar Kapur ex wife Suchitra Krishnamurthy support him on intellectuals dispute with Javed Akhtar
Suchitra Krishnamurthy, Shekhar Kapur, Javed Akhtar - फोटो : amar ujala
फिल्मी हस्तियों द्वारा भीड़ हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर हाल ही में मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर और गीतकार जावेद अख्तर आमने-सामने आ गए। शेखर कपूर ने ट्वीट कर लिखा था कि उन्हें आज भी भारत में रिफ्यूजी की तरह महसूस होता है। जावेद अख्तर ने उन्हें मनोचिकित्सक से इलाज करवाने की सलाह तक दे डाली थी। अब इस पूरे मामले में शेखर कपूर की पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
Shekhar Kapur ex wife Suchitra Krishnamurthy support him on intellectuals dispute with Javed Akhtar
Suchitra Krishnamurthy - फोटो : file photo
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पूर्व पति शेखर कपूर की सपोर्ट करते हुए जावेद अख्तर के ट्वीट की निंदा की है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि, वह जावेद अख्तर और उनके काम का काफी का सम्मान करती हैं, लेकिन उनका ट्वीट बिल्कुल सही नहीं है। हर किसी को अपने विचार रखने का हक हैं और कोई किसी के विचारों पर इस तरह से प्रतिक्रिया नहीं देता है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति आगे कहती हैं कि कई बार हमारे विचारों से लोग असहमत होते हैं लेकिन एक पब्लिक डायलॉग में डकोरेम मेंटेन करना जरूरी होता। सोशल मीडिया पर किसी के मेंटल स्टेटस पर इस तरह कमेंट नहीं करना चाहिए।
 
Shekhar Kapur ex wife Suchitra Krishnamurthy support him on intellectuals dispute with Javed Akhtar
Suchitra Krishnamurthy - फोटो : social media
सुचित्रा कृष्णमूर्ति के अनुसार, हम सभी चिड़ियाघर के बंदर नहीं हैं। किसी को भी गाली नहीं देनी चाहिए। सोशल मीडिया पर कई सारे मत हैं अगर किसी के ट्वीट और विचारों से आपत्ति है तो अनफॉलो कर सकते हैं, इतना ही नहीं ब्लॉक करने की व्यवस्था भी है। देश की व्यवस्था और माहौल पर बात करते हुए सुचित्रा कृष्णमूर्ति कहती हैं कि देश बिल्कुल सही दिशा में जा रहा है। 10 साल पहले विदेशों में इंडियन होने पर कॉम्पलेक्स होता था, लेकिन अब गर्व के साथ हर भारतीय विदेश में अपनी पहचान बताता है। जो लोग देश की प्रगति से नाखुश है उन्हें शांतिपूर्वक लॉ को मानना चाहिए या फिर चुप होकर बैठना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Kapur ex wife Suchitra Krishnamurthy support him on intellectuals dispute with Javed Akhtar
Shekhar Kapur - फोटो : file photo
आपको बता दें कि डायरेक्टर शेखर कपूर अपने ट्वीट में लिखा था- 'बंटवारे के रिफ्यूजी के तौर पर जीवन शुरू किया। पैरंट्स ने अपने बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए सबकुछ किया। हमेशा से 'बुद्धिजीवियों' के डर में जिया हूं। उन्होंने हमेशा मुझे तुच्छ होने का अहसास दिलाया। बाद में उन्होंने अचानक मेरी फिल्मों के कारण गले लगा लिया। मैं अब भी उनसे डरता हूं। उनका गले लगना सांप के डसने जैसा होता है। अभी भी मैं एक रिफ्यूजी हूं।'
विज्ञापन
Shekhar Kapur ex wife Suchitra Krishnamurthy support him on intellectuals dispute with Javed Akhtar
javed akhtar - फोटो : file photo
शेखर कपूर के ट्वीट को देख जावेद अख्तर भड़क उठे। उन्होंने शेखर को एक के बाद एक ट्वीट कर जमकर लताड़ा। जावेद अख्तर ने लिखा- अभी भी रिफ्यूजी होने से आपका क्या मतलब है। क्या इसका यह मतलब है कि आप अभी भी खुद को भारतीय नहीं बल्कि बाहर का महसूस करते हैं और आपको ऐसा लगता कि यह आपकी मातृभूमि नहीं है। अगर आपको भारत में भी रिफ्यूजी जैसा महसूस होता है तो कहां आप खुद को रिफ्यूजी महसूस नहीं करेंगे, पाकिस्तान में? बेचारे अमीर लेकिन अकेले आदमी, बंद कीजिए ये ड्रामा।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed