{"_id":"5ac9cc324f1c1b616b8b456d","slug":"anushka-sharma-to-be-honoured-dadasaheb-phalke-excellence-award-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा को मिली एक और बड़ी खुशखबरी, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगी सम्मानित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा को मिली एक और बड़ी खुशखबरी, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगी सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' को लेकर बिजी हैं। अनुष्का ने अपने 10 साल के करियर में खूब नाम कमाया। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने 30 अंडर 30 एशिया 2018 की लिस्ट में अनुष्का का नाम शामिल किया था। अब अनुष्का के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Self
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। अनुष्का जल्द ही दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगी। एक्टिंग के साथ ही अनुष्का बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में हैं जो एक सफल फिल्म निर्माता भी हैं।
3 of 4
anushka sharma
अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले फिल्म ‘एनएच 10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘परी’ को प्रोड्यूस किया है। फिल्में बॉक्सऑफिस पर शानदार साबित हुई। जिसके बाद अब दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन ने अनुष्का को इस पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Anushka and Virat Kohli
अनुष्का इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सुई धागा’ पर काम कर रही हैं। 29 साल की अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में मॉडल के तौर पर की थी। साल 2008 में उनकी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' आई थी। पिछले साल ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।