फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीडिया को गाली देकर फंसे कपिल शर्मा, आज नहीं टेलीकास्ट होगा उनका शो, वजह भी जान लें

Sun, 08 Apr 2018 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
No Fresh Episode Of Family Time With Kapil Sharma Telecast This Sunday
Kapil Sharma

बैक टू बैक ट्वीट्स कर मीडिया पर निशाना साधकर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। खबर है कि इस रविवार उनका शो 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' का नया एपिसोड प्रसारित नहीं किया जाएगा।'इंडियन एक्स्प्रेस' की खबर के अनुसार कपिल शर्मा ने अपने शो के लिए नया एपिसोड वक्त पर शूट नहीं किया। जब से रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग कैंसिल हुई है, तब से कपिल ना तो किसी से मिल रहे हैं और ना ही बात कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार रविवार को उनके शो का पुराना एपिसोड प्रसारित होगा। 

No Fresh Episode Of Family Time With Kapil Sharma Telecast This Sunday
Kapil Sharma

बताया जा रहा है कि शो के होस्ट कपिल डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और शूटिंग के लिए सेट पर नहीं जा पा रहे हैं। उनके पुराने शोज की क्रियेटिव डायरेक्टर रह चुकीं प्रीति सिमोस ने खुलासा किया है कि कपिल की मानसिक हालत ठीक नहीं है। प्रीति ने कहा, 'यह सिजोफ्रेनिया भी हो सकता है। उन्हें सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। वह काफी बदल गए हैं। जब भी बात करतें हैं तो विषय बदल देते हैं।' 

No Fresh Episode Of Family Time With Kapil Sharma Telecast This Sunday
Kapil Sharma

बता दें कि एक वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि कपिल शर्मा और प्रीति सिमोस एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में उनका ब्रेक अप हो गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रीति सिमोस ने कपिल से 'बदला' लेने के लिए सुनील ग्रोवर से हाथ मिलाया और कॉमेडी शो को प्रोड्यूज किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
No Fresh Episode Of Family Time With Kapil Sharma Telecast This Sunday
कपिल शर्मा

गौरतलब है कि 25 मार्च को लॉन्च हुए कपिल शर्मा के शो का चौथा एपिसोड रविवार रात 7 अप्रैल को प्रसारित होना है। इसके लिए रानी मुखर्जी शो के साथ एपिसोड शूट करना था। मगर कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी को दो घंटे इंतजार कराने के बाद शूटिंग कैंसिल कर दी। एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए सोनी टीवी के इस गेम शो में आने वाली थीं। इससे पहले खबर आई थी कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ भी शूटिंग कैंसिल कर दी थी। 

विज्ञापन
No Fresh Episode Of Family Time With Kapil Sharma Telecast This Sunday
kapil sharma

पिछले एक साल से कपिल शर्मा सिर्फ गलत वजहों से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले कर्लस चैनल के साथ डील खत्म किया, फिर सुनील ग्रोवर से झगड़ा। फिल्म फ्लॉप होने के बाद गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से भी ब्रेकअप की नौबत आ गई। बीएमसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट के बाद कपिल शर्मा अब मीडिया के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से विवादों में हैं। इसके अलावा नए शो के लिए दो बॉलीवुड स्टार्स के साथ शूटिंग कैंसिल करने की वजह से भी उनकी खूब बदनामी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed