फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का ही नहीं इन 5 सेलिब्रिटीज के हमशक्ल को देख खा जाएंगे धोखा, एक तो हैं पाकिस्तान की मशहूर एक्टर

Thu, 07 Feb 2019 06:46 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 07 Feb 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma to priyanka chopra here these actress duplicate
bollywood celebrities - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं जिनके हमशक्ल देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन सेलिब्रिटी के हमशक्ल भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा की 'जुड़वा' बताई जा रहीं एक सिंगर सामने आई हैं जो हूबहू उनकी तरह दिखती हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड मेंं देखिए ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में...

anushka sharma to priyanka chopra here these actress duplicate
anushka sharma, julia michaels - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का है कौन? फैंस को बता दें कि अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन-नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है। जूलिया माइकल्स को कई लोग अनुष्का की बहन बता रहे हैं। 

anushka sharma to priyanka chopra here these actress duplicate
priyanka chopra, zhalay sarhadi - फोटो : amar ujala

पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी (Zhalay Sarhadi) को देख एक बारगी तो लगता है प्रियंका चोपड़ा ही हैं। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जाले खुद भी मानती हैं कि उन्हें कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं और क्या वो प्रियंका चोपड़ा की बॉडी डबल बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma to priyanka chopra here these actress duplicate
alia bhatt - फोटो : social media

आलिया भट्ट की हूबहू हमशक्ल वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की बिलकुल 'गली ब्वॉय' वाली आलिया भट्ट की तरह नजर आ रही हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों वह आलिया ही हों। यही नहीं, वीडियो में लड़की आलिया की तरह ही परफॉर्म करती भी दिख रही हैं। वीडियो में लड़की आलिया का वह सीन कर रही हैं जिसमें वह कहती हैं, 'मेरे बॉयफ्रेंड से गुलू गुलू करेगी तो धोपतुइंगी ही न उसको।'

विज्ञापन
anushka sharma to priyanka chopra here these actress duplicate
aishwarya rai, sneha ullal - फोटो : amar ujala

सलमान खान का जब ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने एक एक्ट्रेस को साल 2005 में फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से लॉन्च किया। ये एक्ट्रेस हूबहू दिखने में ऐश्वर्या राय जैसी थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्नेहा उलाल की। दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। स्नेहा की फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed