फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का के साथ विराट कोहली ने भी रखा करवाचौथ का व्रत, लाल साड़ी में लग रहीं दुल्हन जैसी

Fri, 18 Oct 2019 02:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 18 Oct 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Karva Chauth shared picture on Instagram
Virat Kohli and Anushka Shrama Karva Chauth - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने धूमधाम से करवाचौथ मनाया। इस खास मौके पर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है। खास बात है कि इस मौके पर अनुष्का के साथ विराट कोहली ने भी व्रत रखा था। इस बात का खुलासा अनुष्का ने पोस्ट में किया। तस्वीर में अनुष्का और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच बॉन्डिग साफ नजर आ रही है। 

Anushka Sharma Virat Kohli Karva Chauth shared picture on Instagram
Virat Kohli and Anushka Shrama Karva Chauth - फोटो : instagram

करवाचौथ की तस्वीर को अनुष्का और विराट ने एक साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया। तस्वीर पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज के मेरे उपवास के साथी। जबकि विराट ने लिखा- 'जो साथ व्रत रखते हैं वह साथ हंसते हैं। 'दोनों के इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि विराट ने भी अनुष्का के लिए उपवास किया।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My partner for lifetime & beyond and my fasting partner for the day 🥰 Happy karvachauth to all 🌝💜

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

Anushka Sharma Virat Kohli Karva Chauth shared picture on Instagram
Virat Kohli and Anushka Shrama Karva Chauth - फोटो : twitter

इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा बला की खूबसूरत लग रही थीं। अनुष्का ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। माथे पर सिंदूर,बड़े बड़े झुमके और हाथ में चूड़ा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं विराट ने काले रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। दोनों ने यह तस्वीर टेरिस पर खिंचवाई है जिसमें पीछे की ओर चांद साफ नजर आ रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The ones who fast together laugh together ❤️😃. Happy karvachauth 😇

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Karva Chauth shared picture on Instagram
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा का यह दूसरा करवाचौथ है। अनुष्का के दूसरे करवाचौथ की तस्वीर पहले करवाचौथ से मिलती जुलती है। पिछले साल करवाचौथ पर अनुष्का ने इसी तरह पोज देते हुए तस्वीर खिंचवाई थी। अनुष्का ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- 'मेरा सूरज, मेरा तारा और मेरा सबकुछ।' इस तस्वीर में भी अनुष्का ने सोलह श्रृंगार किया था। अनुष्का ने पीले रंग की साड़ी के साथ सिंदूर लगाया हुआ था। वहीं विराट कोहली ने लिखा था- 'मेरी पत्नी, मेरी दुनिया..करवा चौथ।' 
 

विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Karva Chauth shared picture on Instagram
anushka virat wedding - फोटो : twitter

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। इन दोनों ने इटली में शादी की थी। जिसके बाद मुंबई में रिसेप्शन दिया था। इस शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और उद्योग जगत की सभी हस्तियां पहुंची थीं। इस पार्टी में कई वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुई थीं जिसमें इस कपल ने जमकर मस्ती की थी।

खत्म हुआ सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिश्ता, इस वजह से हुआ ब्रेकअप!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed