सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'टेक ए ब्रेक' में विराट की आदतों का हुआ खुलासा, अनुष्का के इन सवालों पर हिट विकेट हुए कोहली

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Aug 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Take A Break Moment Share Question and Laughs
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपसे पूछा जाए कि आप अपनी पसंदीदा शख्सियत के बारे में कितना जानते हैं, तो शायद आप कोई न कोई जवाब दे ही देंगे, लेकिन युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुनिया भर में मशहूर कार्यक्रम 'टेक ए ब्रेक' को देखने के बाद आपके विचार जरूर बदल जाएंगे। भारत से इस कार्यक्रम में फीचर होने वाली पहली जोड़ी बनी है विरुष्का, यानी विराट कोहली और अनुष्का की। और, इस वीडियो में देखने के बाद इस बात का भी राज खुल जाता है कि विराट को अनुष्का के पेशे यानी अभिनय से कितना प्यार है या फिर कि वह फिल्मों के बारे में जानते ही कितना है?

Trending Videos
Anushka Sharma Virat Kohli Take A Break Moment Share Question and Laughs
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media

विराट कोहली और अनुष्कार शर्मा की ब्रांड कपल के रूप में लोकप्रियता सबसे ऊपर रही है। जब लोगों को प्रभावित करने की बात आती है तो देश की तमाम जोड़ियों में इनका नाम सबसे पहले आता है और इसीलिए कार्यक्रम 'टेक ए ब्रेक' में पूरे देश से उन्हें ही चुना गया। विश्वास, समर्पण, पारदर्शिता और सामंजस्य बिठा लेने वाली शख्सियतों के रूप में मशहूर इस जोड़ी ने इस कार्यक्रम के दौरान एक खेल खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Take A Break Moment Share Question and Laughs
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

खेल शुरू होने पर इस वीडियो में पहला सवाल अनुष्का शर्मा की तरफ से आता है सिनेमा को लेकर और विराट इसका जवाब क्या देते हैं, ये तो आपको ये वीडियो देखकर ही पता चलेगा लेकिन सवाल पूछने और जवाब देने का मौका इस खेल में दोनों को मिला। दोनों ने अपने अपने हिसाब से सवालों के जवाब दिए और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Anushka Sharma Virat Kohli Take A Break Moment Share Question and Laughs
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर

इस वीडियो को देख ये भी पता चलता है कि विराट कोहली को पहाड़ बहुत पसंद हैं। जिनको नहीं पता उनको बता दें कि अनुष्का शर्मा की मां गढ़वाल से हैं। खुलासा इस बात का भी होता है कि विराट कोहली फोटोग्राफी में बहुत कच्चे हैं और फिल्में देखने जाते हैं तो सीट पर बैठे बैठे ही सो जाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@virat.kohli and I took a break with @instagram A 3 Part quiz , lots of laughter and 2 super competitive people... we were suuuuper chill and played by the rules (or not 🤪) Watch to find out who won ! #TakeABreak

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Take A Break Moment Share Question and Laughs
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली औप अनुष्का शर्मा की जोड़ी को दोनों के फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। विराट और अनुष्का साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। उससे पहले ही दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की मांग, लंदन के 'मैडम तुसाद' में बने अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed