अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती संदेह के घेरे में हैं। हालांकि अभी तक उनके ऊपर कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बारे में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सहित कई फिल्मी सितारे बात कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शेखर सुमन ने भी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की बात कही है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: इस अभिनेता ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर सुमन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे थे। शेखर कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती को लेकर एक ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल शेखर कपूर ने रिया चक्रवर्ती के लिए ट्वीट में लिखा, 'रिया अब रिहा नहीं हो सकतीं।' इस ट्वीट के साथ शेखर कपूर ने #ArrestRheaChakraborty हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता का रिया चक्रवर्ती के लिए यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी राय भी दे रहे हैं।
Rhea ab Rheah nahi ho sakti.#ArrestRheaChakraborty
गौरतलब है कि शेखर कपूर लंबे समय के सुशांत सिंह राजपूत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए मुंबई से पटना तक का सफर भी तय किया था। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज है। इस मामले के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिका दर्ज की हैं। जिस पर 13 अगस्त को फैसला आ सकता है।
बता दें कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार की ओर से वकील बरिंदर सिंह, महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी, रिया चक्रवर्ती की ओर से वकील श्याम दीवान और सीबीआई की ओर से सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने अपनी-अपनी दलीलें रखी थीं। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
पढ़ें: अपनी चारों बहनों से सुशांत सिंह राजपूत ने सीखा था ये सब, अभिनेता का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

कमेंट
कमेंट X