सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की मांग, लंदन के 'मैडम तुसाद' में बने अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Aug 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fans Sign a Petition Requesting Madame Tussauds For actors Wax Statue
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक हुए निधन के बाद से उनके फैंस उनके प्रति अपने प्यार और सम्मान को जाहिर कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अब तक उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले की जांच भी अभी चल रही है। इसी बीच अब सुशांत के फैंस अभिनेता के लिए खास मांग करने लगे हैं। जिसके लिए सभी ने मिलकर एक पीटीशन साइन कर रहे हैं।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Fans Sign a Petition Requesting Madame Tussauds For actors Wax Statue
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। जिसके बाद से लगातार उनके परिवार के लोग और फैंस सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा अब सुशांत के फैंस की मांग है कि अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बने। इसके लिए उनके फैंस ने एक पीटीशन भी साइन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fans Sign a Petition Requesting Madame Tussauds For actors Wax Statue
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इस पीटीशन को सुशांत के दोस्त और पवित्र रिश्ता धारावाहिक के निर्देशक कुशल जावेरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। कुशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पीटीशन को साझा करते हुए लोगों से इसको साइन करने की गुहार लगाई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Repost @teambigbangforssr We kindly request you all to sign this petition on @changedotorg for creating a wax statue of Sushant at @madametussauds . LINK IN BIO.

A post shared by Kushal Zaveri (@kushalz) on

Sushant Singh Rajput Fans Sign a Petition Requesting Madame Tussauds For actors Wax Statue
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस पीटीशन को अब तक करीब 33 हजार लोग साइन कर चुके हैं। वहीं अन्य लोगों द्वारा भी साइन की प्रक्रिया जारी है। वहीं सुशांत के फैंस की मांग पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपनी तरफ से सपोर्ट करते हुए इस पीटीशन को साइन किया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्र स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fans Sign a Petition Requesting Madame Tussauds For actors Wax Statue
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस घटना के तुरंत बाद इसे मुंबई पुलिस द्वारा आत्महत्या करार दिया था। हालांकि कोई भी ये मानने को तैयार नहीं है कि सुशांत आत्महत्या कर सकते हैं। अब तक इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। जिसमें कुछ भी सामने नहीं आया था। जिसके बाद सुशांत के पिता ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई है। तभी से मामले की जांच लगातार चल रही है और इस पर आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं।

पढ़ें: अपनी चारों बहनों से सुशांत सिंह राजपूत ने सीखा था ये सब, अभिनेता का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed