सब्सक्राइब करें

Virat Kohli Birthday: अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के बर्थडे पर शेयर की तस्वीर, लिखा- मैं चीखना और दुनिया को बताना चाहती हूं....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Nov 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Virat Kohli Anushka Sharma Wishes Him with Photo From Dubai
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में विश किया है। उन्होंने पति विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखी है। अनुष्का शर्मा ने न सिर्फ पति के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, बल्कि उनके साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दुबई से पति को बर्थडे विश करते हुे एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा है, जो बेहद ही खास है। इस पोस्ट में अनुष्का ने कहा कि वह दुनिया को बताना चाहती हैं कि विराट कितने अद्भुत शख्स हैं।

Trending Videos
Happy Birthday Virat Kohli Anushka Sharma Wishes Him with Photo From Dubai
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का ने विराट संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- इस फोटो और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आप मूल रूप से ईमानदारी और स्टील जैसी हिम्मत से बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Virat Kohli Anushka Sharma Wishes Him with Photo From Dubai
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का ने आगे लिखा, साहस जो संदेह को विस्मृति में बदल देता है। मैं ऐसे किसी को नहीं जानती, जो आपकी तरह खुद को अंधेरी जगह से उठा सकता है। आप हर तरह से बेहतर होते जाते हैं, क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं मानते और निडर होते हैं।

 
Happy Birthday Virat Kohli Anushka Sharma Wishes Him with Photo From Dubai
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
'मैं चीखना और दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं'
अनुष्का ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा है, मुझे पता है कि हम दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए इस तरह से एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं।
 
विज्ञापन
Happy Birthday Virat Kohli Anushka Sharma Wishes Him with Photo From Dubai
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का ने अपने पोस्ट में विराट को लिखा कि भाग्यशाली हैं, वे जो वास्तव में आपको जानते हैं। सब कुछ उज्जवल और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। ओह, और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस! अनुष्का की तरफ से पति के जन्मदिन पर तारीफ करते हुए लिखी गई इस पोस्ट और फोटो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में इसमें टिप्पणियां आ रही है। यूजर्स विराट और अनुष्का की खूबसूरत की तारीफ कर रहे हैं और इसके साथ अपने पसंदीदा क्रिकेटर को जन्मदिन भी विश कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने दिसंबर 2017 में  इटली के टस्कनी में शादी की थी। उनकी एक बेटी है जिसका नाम वामिका है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को 33 साल के हो गये हैं। वह यूएई में चल रहे टी 20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed