{"_id":"5d148ed28ebc3e3c74300203","slug":"anushka-shetty-denied-report-of-fracture-leg-on-the-set-of-sye-raa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैर फ्रैक्चर होने की खबर पर आया अनुष्का शेट्टी का बयान, कहा- 'ठीक हूं और शूटिंग कर रही हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैर फ्रैक्चर होने की खबर पर आया अनुष्का शेट्टी का बयान, कहा- 'ठीक हूं और शूटिंग कर रही हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को लेकर हाल ही में खबर आई कि फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई । खबर थी कि शूटिंग में अनुष्का को चोट लगी और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। अब अनुष्का का इस खबर पर बयान आ गया है । उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है । अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया ।
2 of 5
anushka shetty
- फोटो : social media
अनुष्का शेट्टी ने लिखा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और खुश हूं । Seattle में अच्छे से शूटिंग कर रही हूं । सभी को मेरा प्यार ।' बता दें कि अनुष्का इस समय Seattle में हैं और अपनी फिल्म 'साइलेंस' की शूटिंग कर रही हैं । फिल्म में अनुष्का के साथ आर माधवन नजर आएंगे । ये दूसरी बार है जब माधवन और अनुष्का स्क्रीन शेयर कर रहे हैं ।
इससे पहले अनुष्का और माधवन फिल्म 'रेंडु' में साथ नजर आए थे । खबरों की मानें तो फिल्म 'साइलेंस' इसी साल रिलीज होगी । अनुष्का की फिल्म 'सैरा' की बात करें तो इसमें अनुष्का साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आएंगी । ये फिल्म तेलुगु फ्रीडम फाइटर Uyyalawada Narasimha Reddy की जिंदगी पर आधारित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anushka Shetty
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, तमन्ना भाटिया और नयनतारा भी नजर आएंगी । फिल्म को राम चरण प्रोड्यूस कर रहे हैं । ये फिल्म भी इसी साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है । इसके अलावा अनुष्का, मणिरत्नम की ऐतिहासिक तमिल नॉवल ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में भी काम कर रही हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Anushka Shetty
फिल्म में अनुष्का शेट्टी और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम किरदारों में दिख सकती हैं । इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा । खबरों की मानें तो ये फिल्म एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' जितनी बड़ी होगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।