फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'देवसेना' के दिल में नहीं हैं बाहुबली प्रभास, खुद किया रिश्ते का खुलासा

Sat, 10 Nov 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Anushka shetty talking about her relationship with prabhas
anushka and prabhas

बाहुबली की सफलता के बाद से ही फिल्म की लीड जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। सभी के मन में एक ही सवाल था और वो ये कि क्या अनुष्का और प्रभास सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि, दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला था।

Anushka shetty talking about her relationship with prabhas
anushka and prabhas

जब मीडिया में शादी तक की खबरें आने लगी तब अनुष्का शेट्टी ने इस पर जवाब देने का मन बना लिया और इस खबर पर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अनुष्का ने कहा- प्रभास सिर्फ उनके अच्छे दोस्त है। शादी का एक सही समय होता है और अभी समय नहीं आया है। यानी कि अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ उनके रिश्ते को दोस्ती तक ही सीमित कर दिया है। 

Anushka shetty talking about her relationship with prabhas
anushka shetty

अनुष्का शेट्टी ने आगे कहा- मैं शादी को सपोर्ट करती हूं और समय पर शादी करूंगी और बच्चे भी करूंगी लेकिन अभी मेरी शादी की उम्र नहीं है। मैं किसी भी तरह के दबाव में आकर शादी करने वाली लड़की नहीं हूं। मैं वहीं करती हूं जो मुझे सही लगता है। अनुष्का के इस बयान के साथ ही ये साफ हो गया है कि दोनों सिर्फ दोस्त ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka shetty talking about her relationship with prabhas
prabhas and anushka shetty

इससे पहले एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रभास ने बताया था, 'हम दोनों एक-दूसरे को 9 साल से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच अफेयर की खबरें सुनकर कभी-कभी मैं भी हैरान हो जाता हूं। ये खबरें इतनी स्ट्रॉन्ग होती हैं कि एक बार को मुझे भी लगने लगा कि हमारे बीच सच में कुछ है।'

विज्ञापन
Anushka shetty talking about her relationship with prabhas
Anushka Shetty
भारतीय सिनेमा की देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली- द कन्क्लूजन में दुनिया ने प्रभास का पराक्रम और देवसेना बनी अनुष्का शेट्टी के तेवर देखे थे। प्रभास इन दिनों सुजीत रेड्डी के निर्देशन में बन रही साहो की शूटिंग में बिज़ी हैं। 150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म साहो में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 'साहो' तेलुगू के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed