शाहरुख खान के छोटे नवाब अबराम हमेशा ही अपनी चुलबुली अदाओं की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फिर चाहे जन्मदिन पर पापा के साथ फैंस को वेब करना हो या फिर दिवाली पार्टी में किंग खान से मैचिंग का कुर्ता पायजामा पहना। अबराम हर लुक्स में लोगों का दिल जीत लेते हैं। दिवाली पार्टी के बाद अबराम की सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह मॉम गौरी के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
दिवाली के बाद गौरी के साथ बीच पार्टी करने इस खास जगह पर पहुंचे अबराम, तस्वीरें दिल जीत लेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाद गौरी अपने कुछ खास दोस्तों और अबराम के साथ अलीबाग वाले घर पर गई हैं। अबराम की इस तस्वीर को गौरी और शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। गौरी ने अबराम की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा - 'अलीबाग में गौरी खान की बीच पार्टी में जाते हुए अबराम ने सारी लाइमलाइट हासिल कर ली। गौरी के इस पोस्ट के बाद किंग खान भी पीछे नहीं रहे।'
Adorable #AbRamKhan steals the show from #GauriKhan as they head out for a beach party to Alibaug! 😍
A post shared by Gauri Khan 💎 (@gaurikhanfp) on
शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया - 'दुनिया के सभी बच्चों के लिए..अगर आपकी मां क्वीन हैं तो आपको खुशहाल प्रिंस बनने से कोई नहीं रोक सकता। (गेम से भरा हुआ आईपैड लिए हुए)।' गौरी और अबराम की यह तस्वीर वायरल हो रही है। इसकी वजह अबराम और गौरी का मैचिंग कपड़े पहनना है। इस तस्वीर में अबराम ने सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ नीले रंग का शार्ट ट्राउजर पहना हुआ है तो वहीं गौरी ने सफेद रंग की स्कर्ट के साथ नीले रंग का टॉप।
.@gaurikhan and #AbRamKhan clicked on their way to Alibaug earlier today. pic.twitter.com/vSm8uhXkFK .@gaurikhan and #AbRamKhan clicked on their way to Alibaug earlier today. pic.twitter.com/vSm8uhXkFK
इस तस्वीर में मां और बेटे दोनों ही बड़े खूबसूरत लग रहे हैं। इसी वजह से किंग खान भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। कुछ दिन पहले अबराम और किंग खान का डांस वीडियो खूब चर्चा में रहा। शाहरुख खान ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर अबराम के साथ पागलों की तरह बच्चों वाला डांस सिर्फ आर्यन और सुहाना के लिए।'
A madly happily childly dance for Aryan & Suhana by lil AbRam on this day of kids.
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
आपको बता दें, शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद भी किया। ट्रेलर से हालांकि फिल्म की कहानी का अंदाजा तो नहीं लग रहा है लेकिन क्रिटिक्स के बीच इसे अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। लंबे समय बाद शाहरुख किसी ऐसे किरदार में दिखें हैं जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होता है। एक फिल्म में जो भी चाहिए, वह सब आनंद एल राय की 'जीरो' में मौजूद है।