{"_id":"5be67590bdec22699f1270f3","slug":"after-breakup-with-tanishaa-mukerji-armaan-kohli-urinated-outside-rani-mukerji-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजोल की बहन से बदला लेने के लिए अरमान कोहली कई साल से कर रहे हैं गंदी हरकत, जानकर आ जाएगी शर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल की बहन से बदला लेने के लिए अरमान कोहली कई साल से कर रहे हैं गंदी हरकत, जानकर आ जाएगी शर्म
Sat, 10 Nov 2018 11:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Armaan Kohli and Tanishaa
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'बिग बॉस' में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी से रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहे बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि अरमान कोहली के ड्राइवर ने किया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ड्राइवर ने बताया कि कैसे तनीषा मुखर्जी से ब्रेकअप होने के बाद अरमान कोहली बॉलीवुड की इस दिग्गज हीरोइन से बदला ले रहे हैं।
2 of 5
Armaan Kohli and Tanishaa
- फोटो : twitter
अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली के ड्राइवर सोनू ने इस बात का खुलासा स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में किया। इस बातचीत के दौरान सोनू ने बताया कि तनीषा से ब्रेकअप होने के बाद अरमान कोहली गुस्से में रहते हैं। यहां तक कि वह रानी मुखर्जी के घर के बाहर पेशाब कर देते हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि जब भी तनीषा पर अरमान को गुस्सा आता है तो वह यही करते हैं।
3 of 5
Armaan Kohli and Tanishaa
- फोटो : twitter
ड्राइवर ने आगे बताया - 'तनीषा ने ब्रेकअप से पहले अरमान कोहली को थप्पड़ मार दिया था और चली गई थीं। इसलिए अरमान बदला लेने के लिए ऐसी घटिया हरकते करते हैं।' रानी मुखर्जी और काजोल चचेरी बहनें हैं। आपको बता दें, अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी 'बिग बॉस सीजन 7' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो के दौरान इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं। इसके साथ ही इन दोनों की अफेयर की खबरों ने काफी जोर पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Armaan Kohli and Tanishaa
- फोटो : twitter
इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी की स्वीकार नहीं किया लेकिन बाद में अवॉर्ड फंक्शन में एक साथ दिखे। कुछ वक्त बाद इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। तनीषा से ब्रेकअप के बाद अरमान ने लिव-इन पार्टनर नीरू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इसके बाद नीरू को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले की शिकायत पुलिस में भी नीरू ने की थी। बाद में केस वापस ले लिया और अरमान से ब्रेकअप कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
अरमान कोहली
- फोटो : twitter
अरमान कोहली ने बतौर लीड एक्टर साल 1992 में 'विरोधी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में आए लेकिन उनका एक्टिंग करियर नहीं चल पाया। तनीषा मुखर्जी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। तनीषा आखिरी बार 'आन' फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद वह कई सारे रियलिटी शो में बतौर मेहमान नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।