फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले ही अमेरिका में मान्यता लेने पहुंचे प्रियंका-निक, कोर्ट में लगाई अर्जी

Sat, 10 Nov 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas will registered their wedding in america
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह अगले महीने की शुरुआत में अमेकिन सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली हैं। बीती अगस्त को इस स्टार कपल ने सगाई और रोका कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। अब शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। 

 
Priyanka Chopra and Nick Jonas will registered their wedding in america
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी केवल भारतीय रीति-रिवाज से नहीं बल्कि अमेरिका में इसको कानूनी मान्यता भी देना चाहते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्ट के बाहर देखा गया था। कहा जा रहा है कि दोनों रजिस्ट्रेशन के लिए यहां आए और दोनों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 
Priyanka Chopra and Nick Jonas will registered their wedding in america
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत में शादी करने के बाद तुरंत अपनी शादी को कानूनी मान्यता भी दे देंगे। खबरों की मानें तो यह स्टार कपल 2 दिसंबर राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। इन दोनों के घर में 30 नवंबर से शादी की रस्मो-रिवाज भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas will registered their wedding in america
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : file photo
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शादी करेंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर हुआ। इस बीच खबर है कि उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं। यानी बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी के कार्ड अब बंटने लगे हैं। प्रियंका की शादी में बॉलीवुड से कौन-कौन सी हस्तियां आने वाली हैं। सूत्र इसकी पूरी जानकारी लाए हैं।  
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas will registered their wedding in america
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : file photo
इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले है। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed