{"_id":"5be65fa0bdec221c337892a5","slug":"metoo-nawazuddin-siddiqui-ex-girlfriend-niharika-singh-accused-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Metoo: पूर्व मिस इंडिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए आरोप, कहा- 'एक सुबह गेट खोलते ही...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Metoo: पूर्व मिस इंडिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए आरोप, कहा- 'एक सुबह गेट खोलते ही...'
Sat, 10 Nov 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Niharika Singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अब तक #Metoo अभियान के तहत कई नाम सामने आ गए हैं। तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली कई अभिनेत्रियों और महिलाओं ने खुद के यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। इस कड़ी में अब एक और बड़े एक्टर नाम सामने आया है। जो हैरान कर देने वाला है।
2 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
अब #Metoo अभियान के तहत दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री निहारिका सिंह ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित निर्माता भूषण कुमार और साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। निहारिका सिंह की #Metoo कहानी का खुलासा पत्रकार संध्या मेनन ने ट्विटर के जरिए किया है।
3 of 5
Nawazuddin Siddiqui
संध्या मेनन ने निहारिका सिंह द्वारा लिखा एक लंबा-चौड़ा नोट अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस नोट में निहारिका ने एक-एक करके सभी पर आरोप लगाए हैं। निहारिका ने अपनी पहली फिल्म के दौरान भूषण कुमार को बारे में बताते हुए लिखा- भूषण कुमार ने मुझे अपनी फिल्म 'अ न्यू लव स्टोरी' के लिए साइन किया। बाद में रात में उन्होंने मुझे मैसेज किया-'मैं तुम्हारे बारे में और ज्यादा जानना चाहता हूं। साथ में कुछ समय बिताते हैं।' जवाब में निहारिका ने लिखा- 'जरूर, डबल डेट पर चलते हैं। आप अपनी पत्नी को लाइए और मैं अपने बॉयफ्रेंड को लाऊंगी।' इसके बाद भूषण कुमार का कोई रिप्लाय नहीं आया।"
2005 Miss India Niharika Singh's experiences in Bollywood but especially with Nawazuddin Siddiqui and Mayank Singh Singvi
Niharika and other women accused Siddiqui of making up lies in his autobiography, due to which he withdrew the book.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाते हुए निहारिका सिंह ने लिखा- मैं उनसे 'मिस लवली' के सेट पर मिली थीं, 'एक सुबह जब मैं घर पर थी, नवाज रातभर शूटिंग करके लौट रहे थे। मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए घर बुलाया। जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे जकड़ लिया। मैंने उनसे दूर हटने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नहीं जाने दिया। झूमा-झपटी के बाद में छूट पाई। मैं इस रिश्ते के बारे में कुछ तय नहीं पा रही थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि निहारिका सिंह साल 2005 में मिस इंडिया रही हैं। उन्होंने अपने नोट में साजिद खान पर भी एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। गौरतलब है कि अभी तक #MeToo के तहत कई तनुत्री दत्ता, विंता नंदा, कंगना रनौत सहित कई महिलाओं ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खुलासे किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।