फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुराल पहुंचीं अनुष्का शर्मा को दिखी ऐसी चीज, वीडियो के जरिए कह दी बड़ी बात

Tue, 03 Apr 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Anushka Shrama And Varun Dhawan Roped In For Delhi Traffic Police Campaign
Anushka Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने ससुराल दिल्ली में हैं। वह शहर में अपनी अगली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग के सिलसिले में आई हैं। इसी दौरान उनके और फिल्म में उनके को-एक्टर वरुण धवन के पास दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पहुंची और इस मुलाकात के बाद एक वीडियो भी अपलोड किया।

Anushka Shrama And Varun Dhawan Roped In For Delhi Traffic Police Campaign
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा का जो वीडियो अपलोड किया गया है उसमें वह कह रही हैं कि उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत कुछ करते देखा है। एक्ट्रेस ने शहर के लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा-


Anushka Shrama And Varun Dhawan Roped In For Delhi Traffic Police Campaign
sui dhaaga

दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 'सेफ ड्राइविंग' को बढ़ावा देने के लिए वीडियो सीरीज शुरू करने जा रही है, जिसके लिए उन्होंने शहर में मौजूद वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया। दोनों एक्टर्स इसके लिए राजी हो गए। अनुष्का ने हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी वीडियो संदेश दिया है। जल्द ही वरुण धवन की अपील वाला मैसेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Shrama And Varun Dhawan Roped In For Delhi Traffic Police Campaign
sui dhaaga

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम दोनों एक्टर्स के साथ एक इवेंट आयोजित करना चाहते थे लेकिन उनकी व्यस्तता की वजह से यह मुमकिन नहीं हो सका। इसलिए हमने वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया है।'

 

विज्ञापन
Anushka Shrama And Varun Dhawan Roped In For Delhi Traffic Police Campaign
Varun Dhawan

इससे पहले अर्जुन कपूर, कंगना रनौत, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कपिल शर्मा भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कैंपेन का हिस्सा बन चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में वरुण धवन पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया था क्योंकि वह एक ट्रैफिक सिग्नल पर फैन के साथ सेल्फी लेते देखे गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed