फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं लक्ष्मी अग्रवाल की वकील, दीपिका और छपाक के मेकर्स पर लगाई अवमानना याचिका

Wed, 22 Jan 2020 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Jan 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Aparna Bhat filed petition in Delhi High Court against makers of Chhapaak and Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट  (Delhi High Court) में फिल्म छपाक के मेकर्स और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) पर क्रेडिट न देने के कारण अवमानना की याचिका दायर की है। इस याचिका में अपर्णा भट्ट ने उचित श्रेय देने के लिए हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने के कारण उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Aparna Bhat filed petition in Delhi High Court against makers of Chhapaak and Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

अपर्णा भट्ट ने तेजाब हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का प्रतिनिधित्व किया था, जिनकी जिंदगी के ऊपर यह फिल्म बनी है। ऐसे में कोर्ट ने मेकर्स को आदेश दिया था कि फिल्म के निर्माण में भट्ट के दिए योगदान को देखते हुए उन्हें भी श्रेय देने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अपर्णा भट्ट को क्रेडिट दिए बिना फिल्म छपाक का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। डिजिटल कॉपी में 15 जनवरी तक और फिजिकल कॉपी में 18 जनवरी तक यह परिवर्तित होना चाहिए।

Aparna Bhat filed petition in Delhi High Court against makers of Chhapaak and Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

पटियाला हाउस कोर्ट में दायर याचिका में वकील अपर्णा भट्ट ने बताया था कि उन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल के लिए कई साल तक केस लड़ा था। यह पूरी फिल्म लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है तो इसके लिए उन्हें भी क्रेडिट मिलना चाहिए। इस मामले से पहले लेखक और फिल्मकार राकेश भारती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दीपिका पादुकोण स्टारर और मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'छपाक' के मेकर्स के खिलाफ एक याचिका दायर कर कहा था कि वो खुद एसिड अटैक की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित इस कहानी के मूल लेखक हैं, जिस पर यह फिल्म आधारित है। फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग करते हुए उन्होंने फिल्म में क्रेडिट की भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aparna Bhat filed petition in Delhi High Court against makers of Chhapaak and Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल पर हुए एसिड अटैक से प्रेरित है जिसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का निर्देश मेघना गुलजार ने किया है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 12वें दिन फिल्म ने करीब 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 35 करोड़ रुपये के आसपास है। फिल्म का बजट 40 करोड़ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed