फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Davos 2020: प्रियंका ने इस बैठक में अपने बच्चे को लेकर कही ऐसी बात, दुनिया भर में हो रही चर्चा

Wed, 22 Jan 2020 03:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra speech video viral from world economic forum 2020 at davos
priyanka chopra - फोटो : social media

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में वर्ल्ड इकनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया । यह बैठक दावोस में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाषण से सबको प्रभावित किया। प्रियंका के स्पीच की दुनिया भर में चर्चा हो रही है । सभी प्रियंका को काफी सराह रहे हैं। प्रियंका के स्पीच का वीडियो भी वायरल हो रहा है । 

priyanka chopra speech video viral from world economic forum 2020 at davos
priyanka chopra - फोटो : social media

इस बैठक में दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया । वहीं प्रियंका ग्लोबल सिटीजन एम्बेसडर के तौर पर वहां पहुंची थीं । इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने गरीबी, अत्याचार, क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों पर बात की। साथ ही उन्होंने दुनिया में तेजी से बढ़ रही गरीबी का भी मुद्दा उठाया । 


View this post on Instagram

Queen for davos world economic forum 2020💙 . . . . . . . . #priyankachopra #priyankachoprafans #priyankachoprajonas #priyankaarmy #priyankachoprafanpage #peecee #priyanka_chopra #pcj #wef2020 #worldeconomicforum #davos #thequeen #pcmaniacs #weloveher #switzerland

A post shared by PRIYANKA CHOPRA FANPAGE 🖤 (@priyanka_chopra_7) on

priyanka chopra speech video viral from world economic forum 2020 at davos
priyanka chopra - फोटो : insatgram

प्रियंका ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे ऐसी दुनिया में पले-बढ़ें जहां वर्ल्ड लीडर्स ने ग्रेटा की जेनरेशन को सुना हो । जहां क्लाइमेट क्राइसिस से उबरने के लिए तेजी से काम चल रहा हो । जहां महिलाओं के सफल होने की योग्यता का पैमाना एक बेसिक ह्यूमन राइट हो न कि भूगोल और अवसर की उपलब्धिता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra speech video viral from world economic forum 2020 at davos
Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala mumbai

प्रियंका की दी गई इस स्पीच को ग्लोबल स्तर पर काफी सराहा जा रहा है। प्रियंका के अलावा इस एनुअल मीटिंग में दीपिका पादुकोण भी मौजूद थीं। यहां उन्हें क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि पिछले दिनों दीपिका की फिल्म 'छपाक' रिलीज हुई है । जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । 

विज्ञापन
priyanka chopra speech video viral from world economic forum 2020 at davos
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
वहीं प्रियंका की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी की थी । हाल ही में उन्होंने 'वाइट टाइगर' की शूटिंग खत्म की है । इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे । 


'लाल दुपट्टे वाली' हीरोइन ने 90 के दशक में दीं कई हिट फिल्में, अब बॉलीवुड से दूर कर रहीं ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed