फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह साल की उम्र से ही सीखे निर्देशन के गुर, इन फिल्मों ने बनाया रमेश सिप्पी को महान निर्देशक

Wed, 22 Jan 2020 03:01 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jan 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Sippy Birthday Special know about his superhit film
ramesh sippy - फोटो : file photo

शोले, शान जैसी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों के निर्देशक रमेश सिप्पी का करियर उनकी निर्देशित की हुई पहली ही फिल्म से उफान पर था। हिंदी सिनेमा को गब्बर सिंह और शाकाल जैसे खूंखार विलेन देने वाले इस पद्मश्री विजेता निर्देशक ने फिल्म निर्माण के गुर सीखने के लिए छः साल की अबोध उम्र से ही फिल्मों के सेट पर जाना शुरू कर दिया था। आज से लगभग 45 साल पहले शोले जैसी लेजेंडरी फिल्म सिनेमा को देकर रमेश सिप्पी हमेशा के लिए सिनेप्रेमियों के दिल में अमिट छाप छोड़ चुके हैं। 

loader
Ramesh Sippy Birthday Special know about his superhit film
andaz - फोटो : amar ujala mumbai
अंदाज (1971)
सात साल तक एक सह निर्देशक के रूप में काम करने के बाद, इस फिल्म से रमेश सिप्पी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा, और इसी फिल्म ने शम्मी कपूर और हेमा मालिनी जैसे सितारों की जिंदगी बदल दी। निर्देशक रमेश के करियर को कमाल की शुरुआत देने वाली इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramesh Sippy Birthday Special know about his superhit film
Seeta aur geeta - फोटो : amar ujala mumbai
सीता और गीता (1972)
सलीम-जावेद की कलम से लिखी गई, हेमा मालिनी के दोहरे किरदार वाली इस फिल्म को रमेश सिप्पी ने ऐसा पर्दे पर उतारा कि फिल्म सीधे पारे की तरह दर्शकों के ध्यान में उतर गई। हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और संजीव कुमार अभिनीत यह फिल्म दो जुड़वा बहनों सीता और गीता की कहानी है जो अपने जन्म के वक्त ही एक दूसरे से अलग हो जाती हैं। इस फिल्म में रमेश सिप्पी के निर्देशन का जादू ऐसा चला कि इसके बाद कई निर्माताओं ने इस पर फिल्में बनाईं। 
Ramesh Sippy Birthday Special know about his superhit film
Sholay film poster - फोटो : twitter
शोले (1975)
यह फिल्म सिर्फ रमेश सिप्पी की नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा की अबतक की सबसे बड़ी सदाबहार फिल्म है। इस फिल्म के हर छोटे किरदार से लेकर बड़े किरदार तक सिर्फ एक संवाद बोलकर भी दर्शकों के जेहन में एक याद बनकर समा चुके हैं। वर्ष 2005 में 50वें फिल्मफेयर समारोह के जजों ने इस फिल्म को पिछले 50 सालों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दर्जा दिया, साथ ही ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट ने वर्ष 2002 की वोटिंग में शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों की सूची में 'शोले' को प्रथम स्थान दिया।
विज्ञापन
Ramesh Sippy Birthday Special know about his superhit film
shaan - फोटो : amar ujala mumbai
शान (1980)
यह फिल्म रमेश सिप्पी के लिए लगातार चौथी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। उनके निर्देशन के जादू ने इस फिल्म के विलेन शाकाल ने को वैश्विक स्तर पर खूंखार बना दिया था। धीमी शुरुआत के साथ आरंभ हुई इस फिल्म ने माउथ पब्लिसिटी के जरिए भारी मात्रा में दर्शक जुटाए। इस फिल्म के क्लाइमेक्स को निर्देशक शेखर कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में दोहराया है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed