फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीना कुमारी ही नहीं, बॉलीवुड की इन हीरोइनों ने भी कम उम्र में दुनिया को कहा था अलविदा

Wed, 01 Aug 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
apart from Meena Kumari these actress also died in earlier age
बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी का आज 85वां जन्मदिन है। उनका जन्म थियेटर कलाकार अली बख्स पारसी  के घर में 1 अगस्त, 1932 में हुआ था। मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। बतौर कलाकार मीना कुमारी ने काफी ख्याती बटोरी लेकिन मेहज 39 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने चाहने वालों को अलविदा कह दिया लेकिन भारतीय सिनेमा में अकेले मीना कुमारी ही ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिनका कम उम्र में निधन हो गया हो। ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक नजर उन्हीं एक्ट्रेस पर...
apart from Meena Kumari these actress also died in earlier age
श्रीदेवी (1963-2018)
श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सकते में आ गए थे। श्रीदेवी दुबई में फैमिली शादी में गई हुई थीं जहां वह बाथटब में मृत पाई गई थीं। दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया गया था। आपको बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को मद्रास राज्य के शिवकाशी में हुआ था। उनकी मौत 24 फरवरी 2018 को हुई थी। उस समय उनकी उम्र 54 साल थी। उन्होंने अपना फिल्मी करियर तमिल फिल्मों से 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। 
apart from Meena Kumari these actress also died in earlier age
जिया खान (1988-2013)
निशब्द, गजनी और हाउसफुल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान का महज 25 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। बताया जाता है कि अज्ञात कारणों से जिया ने जुहू स्थित सागर तरंग अपार्टमेंट में अपने घर पर फांसी लगा ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
apart from Meena Kumari these actress also died in earlier age
मधुबाला (1933-1969)
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रहीं मधुबाला की। इनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। हालांकि 36 साल की उम्र में ही मधुबाला का निधन हो गया था। 24 फरवरी 1969 को उनके निधन से बॉलीवुड को बहुत बड़ा झटका लगा था। मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर में महल, अमर, चलती का नाम गाड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म मुगल-ए-आजम में काम किया था। उन्होंने मशहूर गायक किशोर कुमार से साल1960 में शादी की थी। 
विज्ञापन
apart from Meena Kumari these actress also died in earlier age
नूतन (1956-1991)
4 जून 1956 को मुंबई में जन्मी मशहूर एक्ट्रेस नूतन कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह गई थीं। नूतन की मौत 21 फरवरी 1991 को मुंबई में ही हुई थी जिस समय उनकी उम्र 55 साल थी। यह इत्तेफाक ही है कि नूतन की मौत भी फरवरी में हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed