हाल ही में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के रोल में नजर आ रहे हैं। रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर 'संजू' ने धमाल मचा दिया है। महज 18 घंटे में यह टीजर यूट्यूब पर 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खास बात यह है कि संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के पहले जीवित एक्टर हैैं जिनकी बायोपिक बनाई गई है, लेकिन अब केवल संजय दत्त ही नहीं देश की और भी अन्य जीवित हस्तियां है जिनपर बायोपिक बनाई जा रही है। आइए आपको बताते हैं, संजय दत्त के अलावा और किन हस्तियों की बायोपिक आनी बाकी है।
{"_id":"5ae01c404f1c1b62098b679f","slug":"apart-from-sanjay-dutt-biopic-sanju-these-biopics-make-on-indian-celebrities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त के अलावा इन 5 हस्तियों की जिंदगी पर भी बन रही हैं बायोपिक, नाम अभी से जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त के अलावा इन 5 हस्तियों की जिंदगी पर भी बन रही हैं बायोपिक, नाम अभी से जान लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. सूरमा
फिल्म 'सूरमा' भारतीय हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। फिल्म 'सूरमा' इसी साल रिलीज होनी है। इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही।

2. द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जिंदगी पर आधारित है। किस तरह एक घटनाक्रम के बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने इस फिल्म में अच्छे से दर्शाया जाएगा। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विजय गुट्टे कर रहे हैं। 21 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज़ होने की संभावना है।

3. सुपर 30
फिल्म 'सुपर 30' पटना में मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी कोचिंग देने वाले आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इस कोचिंग का संचालन खुद आनंद कुमार करते हैं। 'सुपर 30' के नाम से चलाए जा रहे इस कोचिंग की खास बात यह है कि इसमें गरीब, मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इतना ही नहीं इस कोचिंग का रिजल्ट शत-प्रतिशत होता है। फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं और वह आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। 'सुपर 30' अगले साल तक रिलीज होने की संभावना है।

4. सानिया नेहवाल
जल्द ही भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल पर भी फिल्म बनने वाली है। सानिया नेहवाल हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बैडमिंटन के क्षेत्र में और भी कई इतिहास रचे हैं। सानिया नेहवाल की बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर सानिया नेहवाल की भूमिका निभाएंगी।