फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apna Adda: नाट्य गुरु ओम कटारे का सानिध्य पाकर खुश दिखे कलाकार, संवाद लेखक इम्तियाज हुसैन ने दिए राइटिंग मंत्र

Tue, 13 Aug 2024 12:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Aug 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Apna Adda August 2024 with Pankaj Shukla Om Katare Imteyaz Hussain Jeet Studio Mumbai
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सावन की बयार इस बार ‘अपना अड्डा’ पर भी खूब बही। उम्मीदों और उमंगों की इस शाम और अगस्त माह के ‘अपना अड्डा’ कार्यक्रम में देश भर के अलावा विदेश से आए कलाकार भी जुटे। सबने एक दूसरे की कुशल क्षेम पूछने के बाद अपनी अपनी कलाओं से संबंधित प्रस्तुतियां दीं और कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों से अभिनय और संवाद लेखन की बारीकियां सीखीं। इस मौके पर हिंदी रंगमंच के प्रसिद्ध निर्देशक ओम कटारे ने अभिनय को एक सतत चलते रहने वाली प्रक्रिया बताया और इसके लिए अभ्यास की प्राथमिकता पर बल दिया। प्रसिद्ध संवाद लेखक इम्तियाज हुसैन ने लेखन का पूरा निचोड़ सिर्फ एक लाइन में समझ दिया कि फिर फिर लिखना, फिर से लिखना ही असली लेखन है।

Apna Adda August 2024 with Pankaj Shukla Om Katare Imteyaz Hussain Jeet Studio Mumbai
हार्दिन सोनी, विराग धूलिया और जयशंकर त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बार ‘अपना अड्डा’ में सॉफ्टवेयर की दुनिया से मनोरंजन की दुनिया में आए लेखक विराग धूलिया ने अपनी ही लिखी कविता पर अभिनय प्रस्तुति तो इसे देख लोगों ने ख़ूब तालियां बजाईं। प्रेमचंद की लिखी कहानी 'बड़े भाई साहब' के एक अंश पर अभिनेता जयशंकर त्रिपाठी ने ज़बर्दस्त अभिनय प्रतिभा दिखाई। जयशंकर विज्ञापन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। अब तक करीब 800 विज्ञापन फिल्में कर चुके जयशंकर का नाम इस उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है। उनके अलावा यात्री थियेटर ग्रुप का लंबे समय से हिस्सा रहे साहिल के अतरंगी अभिनय के भी लोग कायल हुए। और, इस शाम के सितारे रहे फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में मुख्य विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता हार्दिक सोनी। हार्दिक सोनी से एक खास मुलाकात ‘अपना अड्डा’ सीरीज में गुरुवार को प्रकाशित होगी।

Apna Adda August 2024 with Pankaj Shukla Om Katare Imteyaz Hussain Jeet Studio Mumbai
चेतन शर्मा और सनी डबराल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अपना अड्डा’ में अभिनेता चेतन शर्मा ने कविता प्रस्तुति की और उनके निराले अंदाज की भी लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। जापान में रह रहे अपने अभिभावकों से दूर यहां मुंबई में अभिनय को अपना पेशा और पैशन दोनों बना रहे अभिनेता सनी डबराल को ‘अपना अड्डा’ का आयोजन काफी पसंद आया। उन्होंने कहा कि अगली बार वह भी अपनी कोई प्रस्तुति तैयार करके आएंगे और उसका मंचन करेंगे। यात्री थियेटर ग्रुप की दिव्यानी रतनपाल की भावपूर्ण प्रस्तुति पर लोग वाह वाह कर उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Apna Adda August 2024 with Pankaj Shukla Om Katare Imteyaz Hussain Jeet Studio Mumbai
ओम कटारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी कथा विधा के चर्चित लेखक शेषनाथ पाण्डेय ने भी इस मौके पर लोगों से संवाद किया और बदलते परिवेश में बदल रही जिंदगियों पर लिखी गई अपनी पुस्तक 'इलाहाबाद भी' के बारे में लोगों को जानकारी दी। हिंदी रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर ओम कटारे ने अभिनय क्षेत्र में आए लोगों को हुनर को तराशते रहने के मंत्र बताए। उन्होंने 20 अगस्त से जीत स्टूडियो, चार बंगला, महाडा में शुरू हो रही अपनी कार्यशाला के बारे में बताया और अगले तीन दिन तक लगातार पृथ्वी थियेटर में होने जा रहे अपने नाटकों ‘टिल्लू की दुल्हनिया’, ‘जीने भी दो यारों’ और ‘रात बाकी’ के बारे में जानकारी दी। ‘रात बाकी’ हिंदी रंगमंच पर हॉरर का पहला प्रयोग माना जाता है।

विज्ञापन
Apna Adda August 2024 with Pankaj Shukla Om Katare Imteyaz Hussain Jeet Studio Mumbai
इम्तियाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘परिंदा’, ‘वास्तव’ और ‘दिल आशना है’ जैसी फिल्मों के प्रसिद्ध संवाद लेखक इम्तियाज हुसैन ने इस बार के ‘अपना अड्डा’ में लेखन कला का सारा निचोड़ एक ही वाक्य में बता दिया कि फिर फिर लिखना ही असल लिखना है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म ‘परिंदा’ के संवाद लिखने के लिए उन्हें इसकी पटकथा दी गई थी, तो वह उसका 17वां ड्राफ्ट था। लेखक को अपने ही लिखे को लगातार मांजते रहने की आदत होनी जरूरी है और जितना वह अपने लिखे को खुद परिमार्जित करता रहेगा, उतना ही उसका लेखन जनता के करीब होता जाएगा।
Yeh Meri Family 4: मानसून सीजन और खट्टी-मीठी भावनाओं के साथ 'ये मेरी फैमिली' की वापसी, नए सीजन का ट्रेलर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed