बड़े पर्दे पर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। दोनों कलाकारों ने अब तक एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, 'औरों में कहां दम था' के साथ ऐसा नहीं हो सका है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। दो बड़े सितारों के बावजूद इस फिल्म की हालत रिलीज के दिन से ही पतली नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन इस फिल्म का कैसा हाल रहा है।
AMKDT Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेदम रही अजय देवगन की फिल्म, 11वें दिन हुई महज इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरों में कहां दम था का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इससे पहले वह कई शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्में बना चुके हैं। हालांकि, उनका रोमांटिक मूवी बनाना दर्शकों को पसंद नहीं आया है। 2 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी आखिरी सांसें गिन रही है।
पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 10.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म कमाई के लिए लगातार तरसती नजर आ रही है। रविवार के दिन फिल्म ने महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 11.72 करोड़ रुपये हो गई है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस फिल्म के बाद जल्द ही सिंघम अगेन में दिखेंगे। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। इसके अलावा वह रेड 2 में भी काम कर रहे हैं। अजय के फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने पैपराजी के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री