{"_id":"66ba0d2042164b3e500a35b6","slug":"sara-ali-khan-celebrated-her-birthday-with-the-paparazzi-actress-looked-very-beautiful-in-desi-look-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: सारा अली खान ने पैपराजी के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने पैपराजी के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री
बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान आज यानी 12 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए उन्होंने मुंबई में पैपराजी से मुलाकात की और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया।
तस्वीरों में सारा को पैपराजी की मौजूदगी में चॉकलेट केक काटते हुए देखा जा सकता है। केक काटने के बाद अभिनेत्री ने सभी को मिठाइयां भी बांटीं। जन्मदिन पर अभिनेत्री देसी परिधान में नजर आईं। उन्होंने एक सफेद एथनिक सूट के साथ और एक छोटी सी बिंदी भी लगा रखी थी। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : एएनआई
इससे पहले सारा को फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर खान ने सैफ और सारा की एक तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वह इस मौके पर सारा को कद्दू की सब्जी भेज रही हैं। करीना के अलावा सारा को उनकी दोस्त अनन्या पांडे ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन साझा करने जा रही हैं। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट करेगी। फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
इसके अलावा वह अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी काम कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सारा को हाल ही में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'मर्डर मुबारक' और देशभक्ति थ्रिलर ड्रामा 'ऐ वतन मेरे वतन' में देखा गया था।
TBMAUJ: जल्द बनेगा 'तेरी बातों में उलझा जिया' का सीक्वल, कृति सेनन ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर साझा किया अपडेट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।