{"_id":"66b9f9f98fc55f0c470d8124","slug":"hrithik-roshan-war-2-entry-scene-will-surprise-the-audience-interesting-information-revealed-about-film-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"War 2: 'वॉर 2' में ऋतिक का एंट्री सीन दर्शकों की धड़कनें कर देगा तेज, फिल्म को लेकर आई दिलचस्प जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
War 2: 'वॉर 2' में ऋतिक का एंट्री सीन दर्शकों की धड़कनें कर देगा तेज, फिल्म को लेकर आई दिलचस्प जानकारी
वॉर 2 अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी ज्यादा उत्साह है। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। यही वजह है कि दक्षिण भारत के लोगों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
वॉर 2 का फिल्मांकन काफी समय पहले शुरू किया जा चुका है। हालांकि, निर्माता बहुत हद तक शूटिंग से जुड़ीं चीजों को गोपनीय रखने में कामयाब रहे हैं। इस बीच हाल ही में इस फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई हैं।
3 of 5
वॉर
- फोटो : यूट्यूब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में ऋतिक रोशन का एंट्री सीन कुछ ऐसा होगा जो दर्शकों की सांसें रोक देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक जापानी मठ में एक खतरनाक खलनायक के साथ तलवारबाजी करते नजर आएंगे। पहले खबर थी कि ऋतिक शाओलिन मंदिर में एक एक्शन सीन करेंगे, लेकिन अब खबर है कि फिल्म में यह उनका इंट्रोडक्शन सीक्वेंस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वॉर
- फोटो : यूट्यूब
इस सीन को मार्च में शूट किया जा चुका है। इसकी परिकल्पना निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने मिलकर की है। इसके लिए मुंबई के अंधेरी में वाईआरएफ स्टूडियो में एक विशाल सेट का निर्माण किया गया था। फिल्म में इस मठ को पहाड़ की चोटी पर दिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।