फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंग्रेजी मीडियम की तारीफों के बीच इरफान की पुरानी फिल्म भी डिब्बे से निकली, इस दिन होगी रिलीज

Thu, 12 Mar 2020 12:31 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 12 Mar 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Apno Se Bewafai is next releasing movie of Irrfan Khan after Angrezi Medium
'अंग्रेजी मीडियम' - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनय के बादशाह इरफान खान की अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर से उतर भी नहीं पाएगा उससे पहले इरफान के प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी है। इरफान की एक और फिल्म 'अपनों से बेवफाई' सिनेमाघरों में 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस खबर की पुष्टि खुद इस फिल्म के निर्देशक प्रकाश भालेकर ने की है।

Apno Se Bewafai is next releasing movie of Irrfan Khan after Angrezi Medium
Irrfan Khan - फोटो : instagram

निर्देशक प्रकाश भालेकर ने फिल्म के बारे में बताया, 'यह पूरे परिवार के लिए एक मनोरंजक फिल्म है। इस फिल्म में इरफान खान ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है, और वह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के सहायक कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है, और वे सभी सिनेमा जगत के लिए नए चेहरे होंगे।'

Apno Se Bewafai is next releasing movie of Irrfan Khan after Angrezi Medium
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter

यह फिल्म काफी लंबे समय पहले बन चुकी थी, लेकिन अभी तक इस फिल्म को रोशनी में नहीं लाया गया था। इस पर इसके निर्देशक भालेकर कहते हैं, 'हमने यह फिल्म इरफान खान की तबीयत खराब होने से पहले ही पूरी तरह शूट कर ली थी। लेकिन इसकी रिलीज को लगातार हम टालते रहे, क्योंकि हमारे पास फंड की कमी आ गई थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Apno Se Bewafai is next releasing movie of Irrfan Khan after Angrezi Medium
Irrfan Khan - फोटो : social media

इरफान अपनी बीमारी के बाद पूरी तरह से सिनेमा जगत में लौटकर नहीं आ पा रहे हैं। लेकिन वह लगातार अपनी तबीयत को ठीक करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस पर भालेकर ने बताया कि वह फिलहाल इरफान से इस फिल्म के बारे में बात नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया, 'जैसे कि इरफान आजकल सभी लोगों से दूर हैं, इसलिए मेरी भी उनसे एक लंबे अरसे से बातचीत नहीं हुई है। इसी वजह से इस नई खबर के बारे में हम उनसे बात नहीं कर पाए हैं।' इस फिल्म पर फिलहाल इरफान खान की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed