फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की को जबरन पकड़ लड़कों ने लगाया रंग, Video शेयर कर इस गीतकार ने कहा- 'शर्म आती है'

Thu, 12 Mar 2020 10:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 12 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
lyricist manoj muntashir share video during holi celebration said shame on you
holi - फोटो : social media

देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास लोगों तक ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें होली पर कुछ लड़के मिलकर लड़की के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं।

lyricist manoj muntashir share video during holi celebration said shame on you
holi - फोटो : social media

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर हैंडल से होली का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इसी बीच कुछ लड़के गुलाल उड़ाते हुए आते हैं। ट्रैफिक के बीच एक लड़की स्कूटी पर होती है उसके पीछे एक और लड़की बैठी होती है। तभी वहां आठ से 10 लड़के एक साथ मिलकर उसे जबरन रंग लगाने लगते हैं।

lyricist manoj muntashir share video during holi celebration said shame on you
मनोज मुंतशिर

कई लड़के मिलकर जब लड़की को रंग लगाते हैं तो लड़की स्कूटी पर लड़खड़ा जाती है। किसी तरह इस भीड़ से बचकर लड़की आगे बढ़ जाती है। वीडियो देख मनोज मुंतशिर ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'तो ये है आपकी होली, शर्म आती है या वो भी गुलाल के साथ हवा में उड़ा दी?'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lyricist manoj muntashir share video during holi celebration said shame on you
holi - फोटो : social media

मनोज के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इन लड़कों को सजा मिलनी ही चाहिए। हमारे त्योहारों को ये बदनाम कर रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'अमर्यादित, बेशर्म और दंडनीय व्यवहार, परवरिश का खुलेआम प्रदर्शन।'
 

विज्ञापन
lyricist manoj muntashir share video during holi celebration said shame on you
मनोज मुंतशिर - फोटो : फाइल

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में जन्मे मनोज मुंतशिर को फिल्म 'एक विलेन' के 'गलियां', फिल्म 'बादशाहो' के 'मेरे रश्क-ए-कमर', फिल्म 'रुस्तम' के 'तेरे संग यारा' और 'केसरी' के 'तेरी मिट्टी' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज की स्क्रिप्ट भी लिखी है। 

फाल्गुनी पाठक नवरात्रि पर हो जाती हैं मालामाल, बर्थडे पर जानें एक शो की कितनी लेती हैं फीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed